Wikipedia क्या है? | What is Wikipedia Full Information In Hindi

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

What is Wikipedia In Hindi:
Wikipedia नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा और आपने बहुत बार इसे जानकारी भी ली होगी। आज के समय ऐसा कोई ही होगा जो Wikipedia के बारे में नही जानता हो लेकिन हां Wikipedia के बारे में नॉर्मल बाते तो सभी को पता होती है लेकिन विकिपीडिया की कुछ बाते  ऐसी है जो शायद आपके नहीं पता तो दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको Wikipedia क्या है?(What Is Wikipedia) और इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है।

Wikipedia क्या है?(What Is Wikipedia)

विकिपीडिया एक फ्री Internet Based Encyclopedia है अब ये Encyclopedia क्या होता है? Encyclopedia वह होता है जिसमे पूरे विश्व की तरह तरह को जानकारी होती है यह विश्व के समस्त ज्ञान का भंडार होता है यानी कि जिसमे पूरी दुनिया का ज्ञान भरा हुआ होता है। उसे ही Encyclopedia कहा जाता है।

विकिपीडिया के Logo आपने कभी देखा हो तो वह अलग प्रकार का Logo हैं जिसमे आपको छोटे छोटे ब्लॉक्स दिखेंगे और उन हर ब्लॉक्स पर अलग अलग भाषा में लिखा हुआ होता है। ये विश्व का फ्री जानकारी देने वाली वेबसाइट है। विकिपीडिया की वेबसाइट पर 55 मिलियन से भी ज्यादा आर्टिकल है और 313 अलग अलग भाषाओं में लिखा हुआ है। जिसमे से 62 मिलियन लगभग English भाषा में लिखा हुआ है और ज्यादातर आर्टिकल English, French, German, Dutch Language में है।

आपको क्या यह पता है कि Wikipedia हर मिनट कितनी बार Edit होता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की विकिपीडिया हर मिनट 350 बार एडिट होता है और हर सेकंड इसे 8000 बार से ज्यादा पढ़ा जाता है। विकिपीडिया को हर महीने 1.5 बिलियन डिवाइस से एक्सेस किया जाता है और हर महीने इससे 15 बिलियन से भी ज्यादा बार पढ़ा जाता है।

यह भी पढ़े: कुत्ते जीभ निकालकर क्यों हाफ़ते है? जानिए इसके पीछे का लॉजिक

Wikipedia किसने और कब शुरू किया था?

विकिपीडिया दो Word से मिलकर बना है Wiki और Encyclopedia. ये नाम Sanger ने सजेस्ट किया था। विकिपीडिया 15 जनवरी 2001 को शुरू हुआ और इसे शुरू किया Jimmy Wales और Larry Sanger ने। ये विकिपीडिया एक WikiMedia Foundation के अन्दर आता है जो कि Charitable, Non Profit Organization है जो कि डोनेशन से चलती है।

Wikipedia और अन्य विकिपीडिया फ्री जानकारी प्रोजेक्ट्स को ऑपरेट करती है ये अमेरिकन फाउंडेशन है जिसका हेडक्वार्टर San Francisco, California में है।

Wikipedia की शुरुआत

विकिपीडिया की शुरू होने की Journey साल 2000 से जुड़ी हुई है क्योंकि मार्च 2000 में Nupedia प्रोजेक्ट शुरू हुआ था जिसका काम एक्सपर्ट के द्वारा लिखे हुए आर्टिकल को डालना था और जिन्हे फ्री Content का लाइसेंस दिया जाता। Nupedia के फाउंडर Jimmy Wales और Editor Larry Sanger है। इस कंपनी को फंडिंग दी एक Webadvertising कम्पनी Bomis.com ने और जनवरी 2001 में विकिपीडिया Nupedia की एक साइड प्रोजेक्ट की तरह शुरू हुई।

अब यूं तो विकिपीडिया गूगल लेवल पर टॉप 10 मोस्ट विजिटर वेबसाइट में से एक है लेकिन यह दुनिया की सबसे अकेले ऐसी वेबसाइट है जिसे Non Profit Organization चलाती है। इस फाउंडेशन को पूरी दुनिया से डोनेशन मिला करता है जिसमे एवरेज डोनेशन लगभग 15 डॉलर है। काफी फेमस होने के बावजूद इस साइट को काफी कुछ प्रोब्लम आती है। विकिपीडिया में काम करने वाले लोगो को Wikipedians कहा जाता है।

यह भी पढ़े: 10 ऐसी जगह जिन्हे आप Google Maps पर नहीं देख सकते

Wikipedia Birthday Committee क्या है?(What is Wikipedia Birthday Committee?)

Wikipedia की एक Birthday Committee भी है जो हर उस Wikipedians को Birthhday Wish करती है जो अपना बर्थडे साइट पर लिस्ट करता हैं और ऐसे बहुत से बैनर्स भी जिनका इस्तेमाल विकिपीडिया विकिपीडियन को Birthday Wish करने के लिए करता हैं।

विकिपीडिया ही है जो ऐसी जानकारी लिखते है और एडिट करते है जो विश्व स्तर पर लोगो के लिए मददगार रहती है। विकिपीडिया के वॉलंटियर सर्विस है जिसे फुल टाइम स्टाफ और हजारों कंट्रीब्यूटर चलाते है और Maintain करते हैं जो फ्री में काम करते है।

विकिपीडिया को पूरी दुनिया में हर महीने 2 लाख 80 हजार से भी ज्यादा Volunteer और एडिटर एडिट करते है। विकिपीडिया को सपोर्ट करने वाले Donars की संख्या लगभग 7 मिलियन है। विकिपीडिया फेमस तो बहुत है लेकिन ये इतना famous होगा कि इसकी स्मारक ही बना दी जाएगी ये जानना थोड़ा हैरानी भरा है लेकिन यह सच है क्योंकि पोलैंड में एक विकिपीडिया स्मारक स्थिति हैं। जिसे Armenian sculptor Mihran Hakobyan ने डिजाइन किया था।

Wikipedia के है आर्टिकल के पीछे एक ट्रांसपेरेंट हिस्ट्री होती है। आप चाहे तो यह देख सकते है कि कैसे हर आर्टिकल Step by Step लिखा गया है। विकिपीडिया के यूजर के लिए कुछ ऐसी गाइडलाइंस बनाई गई है। ताकि परेशानियों को दूर किया जा सके। ऐसी कुछ Most Important Norms है:

1. Assume Good Faith (AGF)
2. Avoid Personal Remarks (APR)
3. No Angry Mastodons (NAM)

No Angry Mastodons में यह बताया गया है कि जब भी आप गुस्से में हो तो काम न करे। शांत दिम्माग होने पर ही काम करे ताकि विकिपीडिया डिस्कशन को सभ्य बनाया  जाए रखे।

यह भी पढ़े: पेंसिल के ऊपर काला भाग क्यों होता है?

Wikipedia Astronoid क्या है? (What is Wikipedia Astronoid?)

विकिपीडिया की पहुंच कहा तक है ये तो आप सोच भी नहीं सकते। इसका नाम आसमान तक पहुंच गया है क्योंकि एस्ट्रोनॉयड का नाम विकिपीडिया के नाम पर रखा गया है और इस एस्ट्रोनॉइड का नाम है 274301 Wikipedia। जो की Vestian Asteroid हैं जो एस्ट्रोनॉयड Belt के Inner region में प्रक्रिमा कर रहा है।

वैसे एक खास बात यह भी है कि भले ही विकिपीडिया आर्टिकल और रीडरशिप मिलियन में है लेकिन फिर भी विकिपीडिया के total traffic का आधा तो गूगल सर्च इंजन से ही आता है। एक टाइम ऐसा था जब अपनी साइट पर ट्रैफिक लाने के लिए विकिपीडिया का इस्तेमाल किया जाता था यानी की विकिपीडिया अपनी वेसबाइट के आर्टिकल में दूसरी वेबसाइट के लिंक डालती थी लेकिन गूगल सर्च इंजन policy में बदलाव होने के कारण विकिपीडिया ने सारे लिंक को No Follow Links बना दिया।

Wikipedia Community Hub क्या है?(What is Wikipedia Community Centre?)

विकिपीडिया एक Community Hub भी ऑफर करता है जहा user shared interest और प्रोजेक्ट और Pages के बारे में बातचीत करते है। अगर कोई विकिपीडिया पेज पर गलत जानकारी देता है तो उस पर रोक लगा दी जाती है। विकिपीडिया पेज को कोई भी एडिट कर सकता है। जिस किसी के पास इंटरनेट एक्सेस है वो विकिपीडिया के पेज को एडिट कर सकता है इसका मतलब ये नहीं है कि इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी पूरी तरह से सही हो हालांकि इसमें एडिटर को उचित कर लेना चाहिए कि यह जानकारी सही है या नही।

लेकिन हर एक एक्यूरेसी को पकड़ पाना तो मुश्किल ही है इसलिए विकिपीडिया को पूरी तरह से Authentic Source मानना सही नही है। इसलिए विकिपीडिया info को आउटलाइन की तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिए न की कोई रिसर्च या फिर कोई मेडिकल एडवाइस के लिए। हालांकि इसके बावजूद भी विकिपीडिया के पेज पर मिलने वाली जानकारियां काफी मददगार रहती है।  

यह भी पढ़े: Bata कैसे बनी India की No. 1 Brand?

Conclusion(What is Wikipedia)

दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको विकिपीडिया के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसको शेयर जरूर करे और ऐसे ही आर्टिकल के लिए हमारी साइट का नोटिफिकेशन चालू कर ले।
धन्यवाद।

HomepageClick Here
Follow Google NewsClick Here

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!