Rishabh Pant की हुई वर्ल्ड कप में एंट्री, मैदान में लौटने से पहले लिया भगवान का आशीर्वाद

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

World Cup 2023: ये जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ये किसी और की नहीं बल्कि क्रिकेटर ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की है। दोनों मंदिर में बालाजी के दर्शन करने के लिए तिरुपति पहुंचे। आपको बता दें कि दोनों ही चोटिल हैं और इस वक्त एनसीए में हैं। 

लेकिन वक्त मिलते ही तिरुपति के दरबार पहुंच गए। माथे पर तिलक, सफेद कपड़े और ऊपर से लाल रंग की शॉल। गले में रुद्राक्ष की माला और दोनों खिलाड़ी भगवान बालाजी के दर्शन करने के लिए तिरुपति पहुंचे। इसी बीच क्रिकेट फैंस ने भी दोनों से मुलाकात की। 

मंदिर के प्रशासन के साथ ही दोनों खिलाड़ी नजर आए। इन तस्वीरों को देख पंत के फैंस भी काफी खुश नजर आए हैं क्योंकि पंत अब फिट दिख रहे हैं। 

बिना बैसाखियों के चल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि क्रिकेट में फिर से वापसी करने से पहले पंत मंदिर में माथा टेकने आए हैं। यानी किसी शुभ काम से पहले भगवान का आशीर्वाद। 

आपको बता दें कि 31 दिसंबर को पंत का कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें पंत को काफी गंभीर चोटें आई थी। कई सर्जरी और इलाज के बाद पंत एनसीए पहुंचे जहां वो रिकवर हुए। वहीं अक्षर पटेल को एशिया कप के दौरान चोट आई जिसके कारण वो वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए। 

लेकिन अब तिरुपति के दर्शन कर क्रिकेट में वापसी करने के लिए दोनों ही क्रिकेटर तैयार हैं। माना जा रहा है कि पंत की वापसी जनवरी 2024 में होगी जबकि अक्षर पटेल वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का वापस हिस्सा बन जाएंगे। 

यह भी पढ़े:


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!