Deepika Padukone Pregnancy: Deepika Padukone की प्रेग्नेंसी की अफवाहें लगातार सुनने को मिल रही हैं। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं अब दीपिका पादुकोण ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से पूरे इंटरनेट पर तहलका मच गया है। दरअसल इस पोस्ट के जरिए दीपिका पादुकोण ने अपने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है।
इतना ही नहीं दीपिका ने अपनी डिलीवरी डेट की भी जानकारी दी है। उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए लिखा कि बेबी सितंबर में होगा। दीपिका के इस पोस्ट पर चंद मिनटों में ही लोगों ने बधाईयां देनी शुरू कर दी है।
डिलीवरी तारीख क्या है?
दरअसल इस पोस्ट में एक कार्ड बना हुआ है जिसपर बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूतों की इमोजी बनाई हुई है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम लिखा है। एक्ट्रेस के पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान इस पर लिखी तारीख ने खींचा।
कपल के नाम के ऊपर सितंबर 2024 लिखा हुआ है। मतलब कि वह अपने बच्चे का स्वागत सितंबर के महीने में करेंगी। वहीं कैप्शन में बिना कुछ कहे दीपिका ने शुक्रिया अदा करने वाली और नजर न लगने वाली इमोजी बनाई है।
वहीं यह पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसपर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “I Hope its boy like Ranveer”, वहीं एक यूजर ने लिखा, Congratulations. वहीं एक यूजर ने कहा, “So Happy For”। एक ने लिखा “Congratulations to both”।
यह भी पढ़े:
- कृति सेनन ने भावुक पल साझा किए, आज रात अकेले नहीं सो रही हूं…
- अनंत राधिका को शादी में मिले 10 सबसे महंगे गिफ्ट्स, कीमत जानकर दंग रह जाओगे
- दुनिया के टॉप 10 सबसे लोकप्रिय एक्टर | Top 10 Most Pouplar Celebrities 2024