World Cup से बाहर New Zealand?, Pakistan करेगा उलटफेर जानिए क्या होगा?

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

World Cup 2023: क्या वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी न्यूजीलैंड की टीम? पिछली बार की फाइनलिस्ट जिसने सुपर ओवर में जाकर वर्ल्ड कप में तहलका मचा दिया था, इंग्लैंड को डरा दिया था। लेकिन एक दूसरा नियम था वो बाउंड्री वाला उससे इंग्लैंड जीत गई थी। नहीं तो न्यूजीलैंड ने लगभग लगभग वर्ल्ड कप जीत लिया था। तो पिछली बार की तरीके की चैंपियन टीम क्या इस वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली है?

पिछले मैच तक न्यूजीलैंड की टीम नंबर दो, नंबर तीन लगातार टॉप थ्री में शामिल थी। अपने शुरुआती छह मैचों तक न्यूजीलैंड लगातार बहुत अच्छा कर रही लेकिन जैसे ही टीम इंडिया से उसका पाला पड़ा, पहले टीम इंडिया ने हराया उसके बाद अब अफ्रीका ने हरा दिया है और इतना बुरा हरा दिया है कि न्यूजीलैंड पर इस वर्ल्ड कप से बाहर होने तक का खतरा मंडराने लगा है। तो आप सोचेंगे कि ये कैसे आई न्यूजीलैंड तो बहुत तगड़ी टीम है और अभी भी टॉप फोर में शामिल है। तो ऐसे कि अभी न्यूजीलैंड के दो मैच बाकी हैं और अगर वो बीते दो मैच की तरह परफॉर्म की यानी कि हार गई फिर तो पाकिस्तान क्वालीफाई कर जाएगी। टॉप फोर में दिक्कत हो जाएगी। 

पॉइंट्स टेबल के जरिए समझिए

एक एक करके आपको पॉइंट्स टेबल का समीकरण समझाते  है। दरअसल अभी न्यूजीलैंड की टीम जो है वो चौथे नंबर पर है। उसने 7 में से चार ही मैच जीते हैं। तीन मैच हार चुकी है। अभी न्यूजीलैंड के आठ पॉइंट है और वह चौथे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान ठीक न्यूजीलैंड से नीचे पांचवें नंबर पर है जिसके 7 में से तीन जीत है। यानी कि पाकिस्तान के छह पॉइंट। 

अब यहां से समझिए न्यूजीलैंड अगर बाकी के अपने दो मैच हार जाती है तो उसे दिक्कत हो जाएगी। तब न्यूजीलैंड के नौ मैच में सिर्फ चार जीत रह जाएंगी और पाँच हार हो जाएंगी और न्यूजीलैंड सिर्फ आठ प्वॉइंट तक ही सीमित रह जाएगी। वहीं अगर पाकिस्तान ने अपने बाकी के दोनों मैच जीत लिए तो पाकिस्तान की पाँच जीत हो जाएंगी और फिर पाकिस्तान के 10 पॉइंट हो जाएंगे और वह न्यूजीलैंड से ऊपर चली जाएगी। न्यूजीलैंड टॉप फोर से बाहर हो जाएगी। 

न्यूजीलैंड क्यों हो सकती है बाहर?

अब इसके आसार ज्यादा क्यों लग रहे हैं? क्योंकि न्यूजीलैंड चोटों से बहुत ज्यादा परेशान है। मैट हेनरी चोटिल हो गए। जिमी नीशम चोटिल चल रहे हैं। केन विलियमसन पहले से ही चोटिल हैं। खेल ही नहीं रहे। एक के बाद एक न्यूजीलैंड को झटके पर झटके लग रहे हैं। उनकी प्लेइंग इलेवन भी बनना बहुत मुश्किल है क्योंकि केन विलियम्सन हो गए। मैट हेनरी चोटिल हो गए लौकी फर्गुसन चोटिल, जिमी नीशम चोटिल। अब चार प्लेयर्स आपके चोटिल हैं तो आप कितनी मुश्किल से प्लेइंग इलेवन बनाएंगे यह बहुत सोचने वाली बात है। इसी वजह से काइल इमीशन को अचानक से टीम में जोड़ा गया है। लेकिन वह कैसा परफॉर्म कर पाएंगे कुछ नहीं कहा जा सकता है और इसमें सबसे बड़ा मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच में होने जा रहा है जो कि तीन तारीख को होगा। 

इसी से तय हो जाएगा कि टॉप फोर में कौन पहुंचेगा क्योंकि अगर वह मैच न्यूजीलैंड जीतती है तो फिर पाकिस्तान बाहर हो जाएगी और अगर पाकिस्तान जीतती है तो फिर न्यूजीलैंड पर भी बाहर होने का खतरा मंडराने लग जाएगा। क्योंकि उसके बाद न्यूजीलैंड को नौ तारीख को श्रीलंका से मैच खेलना है और श्रीलंका हल्की टीम नहीं है। वह बड़े बड़े उलटफेर कर चुकी है। 

श्रीलंका ने भी इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम को हरा दिया था। इस वजह से न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ जीतना ही पड़ेगा। अगर पाकिस्तान से हार गई तो फिर न्यूजीलैंड के लिए दिक्कत पैदा हो सकती है। उसके बाद पाकिस्तान का मुकाबला इंग्लैंड से होना है और इंग्लैंड 11 तारीख को पाकिस्तान से खेलेगी। इंग्लैंड जैसी अभी परफॉर्मेंस उसकी चल रही है। अगर वैसा ही परफॉर्मेंस साथ ही पाकिस्तान मैच जीत जाएगी। फिर क्या होगा? यानी कि पाकिस्तान दोनों मैच जीते, फिर वह न्यूजीलैंड को नीचे छोड़ देगी और न्यूजीलैंड से खुद ऊपर आ जाएगी।

 इसलिए हम कह रहे है न्यूजीलैंड पर बाहर होने का खतरा साफ साफ दिखने लगा है। अब देखना होगा कि क्या न्यूजीलैंड किसी भी तरीके से क्वालीफाई कर पाती है या फिर बहुत बड़ा उलटफेर करते हुए इस वर्ल्ड कप से बाहर हो जाती है। खैर आप बताइए आपको क्या लगता है?

यह भी पढ़े:


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!