मछलियां कैसे और कब सोती है ? | क्या मछलियां पानी पीती है कैसे पीती है ?

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

आज मैं आपको मछलियों के बारे में कुछ ऐसी बाते बताने वाला हूं जिसके बारे में बोहोत कम लोग जानते है जैसे की मछलियां कैसे सोती है, कब सोती है और कितने समय तक सोती है, क्या मछलियां पानी पीती है या नहीं ऐसी ही कुछ रोचक जानकारियां बताने वाला हूं मछलियों के बारे में।

मछलियां कैसे सोती है


आपने जानवरो को तो सोते हुए देखा लेकिन कभी आपने मछलियों को सोते हुए देखा है तो इसका Answer ये है कि  ये डिपेंड करता है मछलियों पे कोनसी मछली है। Tolfish की बात करे तो उसमे एक ऐसा स्पेशल प्रॉपर्टी होता है की उनका आधा दिमाग सोता है और आधा दिमाग जगा रहता है और दिमाग का जो हिस्सा जगा रहता है वो उसको मूवमेंट कराता है उपर से नीचे छलांग लगाना ये सब। और दिमाग का जो हिस्सा सोता है वो रेस्ट करता है ऐसे ही चलता रहता है कुछ घंटो तक।

ज्यादातर जो नॉर्मल मछलियां होती है वो सोने के लिए एक जगह पर रुक कर सोती है जिनके घरों में मछलियां होती है उनको पता भी होगा। तब उनका ब्रेथिंग ओर मेटाबोलिक रेट कम होता है और दिमाग की हलचल धीरे हो जाती है तो दोस्तो मैं आपको बता दू की कुछ कुछ मछलियां ऐसी भी होती है जो समुंदर के गहरे पानी में होती है गहरे पानी में होने से सोती भी नहीं हैं कुछ कुछ ही ऐसी मछलियां होती है  उनका ये राज अभी तक किसी को नहीं पता ऐसा क्यों होता है। लेकिन जितनी भी हम मछलियां देखते है उनमें से ज्यादातर सभी मछलियां सोती है।

मछली कब सोती है और कितने समय तक सोती है

मछली कब सोती है और कितने समय तक सोती है
मछली कब सोती है और कितने समय तक सोती है


अगर में बात करू हम इंसानों की तो मनुष्य तो रात को सोता है और गर्मियों के दिनों में तो दिन में भी सोते है लेकिन टाइम तो रात का ही होता है सोने का। रात को सोए और सुबह भी अगर कोई जब तक बोले ना या फिर उठाए न तो उठते ही नहीं है ये ज्यादातर बच्चो में देखा गया है।
लेकिन अगर हम मछलियों की बात करे मछलियां कब सोती है और कब तक सोती है तो मैं आपको बता दू की मछलियां का कोई टाइम फिक्स नही होता है वो कभी भी सो लेती है चाहे दिन हो या फिर रात हो और वो लंबे समय तक नहीं सोती वो थोड़ी थोड़ी देर के लिए सोती है अपनी थकान मिटाने के लिए और जब वह सोती है तब उनका दिमाग एक्टिव रहता है।

क्या मछलियां पानी पीती है?

क्या मछलियां पानी पीती है
क्या मछलियां पानी पीती है


पानी सभी जीव जंतुओं पेड़ पौधों के लिए बहुत जरूरी है बल्कि कहा जाए तो पानी हम सब की लाइफ लाइन होता है यह इसलिए भी कि जितनी भी केमिकल रिएक्शन हमारी बॉडी में होती है वह पानी के बिना पॉसिबल नहीं है अब यह तो हो गई हमारी बात क्या आपने कभी सोचा है कि क्या मछलियां भी कभी पानी पीती हैं जबकि वह उसी पानी में हर वक्त रहती हैं तो क्या उन्हें भी पानी पीने की जरूरत होती होगी इसका जवाब है कि कुछ मछलियां पानी पीती हैं और कुछ नहीं यह डिपेंड करता है कि वह किस तरह के पानी में रहते हैं.

साइंटिफिकली अब एक सिंपल सी बात देखिए अगर 2 तरह के पानी को बीच में एक मेंब्रेन या पर्दे से अलग किया हुआ है और एक तरफ के पानी में नमक का लेवल दूसरे से ज्यादा है तो पानी ज्यादा नमक वाले पानी की तरह ही फ्लो करेगा जब तक कि नमक की मात्रा दोनों तरफ बिल्कुल बराबर ना हो जाए.

अब आए देखते है ताजा पानी में रहने वाली मछली का उदाहरण


अब क्योंकि मछली की बॉडी में ताजे पानी से ज्यादा नमक की मात्रा होती है तो पानी मछली के गिल्स यानी गलफड़ों से उसकी बॉडी के अंदर बहता है जो कि फिर उसके खून में ही मिल जाता है पर खाना खाते टाइम यह मछली थोड़ा बहुत पानी अंदर कर ही लेती है हालांकि इसको पानी पीने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन नमक का सही संतुलन बनाने के लिए यह ताजे पानी की मछली भी थोड़ा नमक सोडियम और पोटेशियम के रूप में जरूर लेती है जो एक मछली के गिल्स से क्लोराइड सेल के थ्रू फिल्टर होकर आता है।

लेकिन जब हम समुंद्री मछली या फिर नमक के पानी में रहने वाली मछली की बात करें तो यहां सब उल्टा है यहां पानी में नमक की मात्रा ज्यादा है और मछली में कम तो बस हर वक्त सारा पानी मछली की गिल्स से खींच खींच के बाहर जाता रहता है तो अब इस तरह की मछली बहुत ज्यादा पानी पीती है लेकिन मछली के आसपास का पानी नमकीन होने की वजह से मछली उसे पीने के बाद अपनी किडनी से फिल्टर करती है और साथ में मछली की गिल्स में क्लोराइड सेल्स होने की वजह से वो नमक का सही संतुलन बना लेती है तो दोस्तो मछलियां चाहे किसी भी तरह के पानी में रहे वो पानी के नमक के अनुसार एक संतुलन बनाती है।

ये भी पढ़े :- दुनिया का सबसे निडर ( बेख़ौफ़ ) जानवर कौन है जानिए

मछलियां पानी कैसे पीती है


पहले तो मैं आपको ये बता दू की अगर आप सोच रहे हो की मछलियां पानी अपने मुंह से पीती है तो यह बात गलत है मछलियां कभी भी मुंह से पानी नहीं पीती। मछलियां पानी absorb करती है उसकी जो स्किन होती और जो उसके गिल्स होते है वो उसकी आवसकता के अनुसार पानी को absorb कर लेते है और गिल्स में उसके फिल्टर लगा होता है जिससे किसी भी प्रकार की impurity उसकी बॉडी में नहीं जा पाती।

दुनिया में मछलियों की कितनी प्रजातियां पाई जाती है

दुनिया में मछलियों की कितनी प्रजातियां पाई जाती है
दुनिया में मछलियों की कितनी प्रजातियां पाई जाती है


दुनिया में मछलियों की 28000 तरह की प्रजातियां पाई जाती है समुंदर में। जिनमे 970 तरह की सिर्फ शार्क है।

मछलियों को उम्र कितनी होती है

मछलियों को उम्र कितनी होती है
मछलियों को उम्र कितनी होती है


मछलियों की उम्र की बात को जाए तो मैं आपको बता दू की सभी मछलियों की उम्र एक नहीं होती। अलग अलग तरह की मछलियों की अलग ही उम्र होती कोई मछली की 2 साल है तो किसी मछली की 5 साल है इसलिए सभी मछलियों की उम्र अलग अलग होती है यहां पे मैं आपको नीचे कुछ मछलियों के नाम और उनकी उम्र बता रहा हूं

1. सिआमीज़ फाइटिंग फिश: 2 – 5 वर्ष होती है
2. कॉमन कार्प: 20 वर्ष होती है
3. वेल्स कैटफ़िश: 60 वर्ष होती है
4. नॉर्थर्न पाइक: 7 – 10 वर्ष होती है
5. माही-माही: 7 वर्ष होती है

ये भी पढ़े :- गलती से पानी भरा इंजेक्शन लगा लिया तो क्या होगा ? जाने

तो दोस्तो आपने ये तो देखा होगी की इन मछलियों में किसी किसी मछली की तो उम्र एक इंसान के समान भी हो सकती है और मैने ये तो बताया ही था आपको ऊपर की मछलियों की कितनी प्रजातियां है तो आप अंदाजा लगा सकते हो की उम्र भी अलग अलग प्रजाति वाली की अलग ही होगी।

दोस्तो आपको ये मछलियों के बारे में जानकर कैसा लगा मुझे कॉमेंट में जरूर बताना और अगर आपको कोई भी question या फिर डाउट है तो कॉमेंट में बताना मैं आपको डाउट हल करने की कोशिश करूंगा । मुझे आशा है की इस लेख में आपको अपने सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा और इस लेख को अपने दोस्तो के पास जरूर शेयर करना।
धन्यवाद


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

2 thoughts on “मछलियां कैसे और कब सोती है ? | क्या मछलियां पानी पीती है कैसे पीती है ?”

Leave a Comment

error: Content is protected !!