IPL 2024 में 6 टीमों ने बदले अपने कप्तान, जानिए किस टीम का कौन कप्तान

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

IPL 2024 Updates In Hindi: छह आईपीएल टीम के नए कप्तान, सीजन से पहले बड़ा एलान जान लीजिए। फाइनल लिस्ट को आईपीएल 2024 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। इंडिया वर्सेज इंग्लैंड धर्मशाला टेस्ट के बाद सभी खिलाड़ी पूरी तरह से आईपीएल के रंग में रंगने वाले हैं और आप सभी को भी इस क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग का बेसब्री से इंतजार है। 

इस बार छह आईपीएल टीम के नए कप्तान हैं और सीजन से पहले यह सबसे बड़ा ऐलान है। इस बार आपको आईपीएल 2024 में छह नए कप्तान नजर आने हैं। तो कौन कौन से कप्तान हैं आपको जरा लिस्ट बताते हैं।

मुंबई इंडियंस ने बदला कप्तान

इसमें सबसे पहला नाम है मुंबई इंडियंस का जिसके जो नए कप्तान हैं वो हार्दिक पांड्या होंगे और पुराने कप्तान मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा थे। तो इस बार मुंबई इंडियंस बहुत सालों के बाद एक नए कप्तान के साथ आईपीएल के मैदान पर आईपीएल में उतरने वाली है। हार्दिक कप्तानी करेंगे। रोहित शर्मा कप्तान नहीं होंगे। 

गुजरात टाइटंस ने बदला कप्तान

इसके बाद दूसरी टीम है जिसका नया कप्तान रहने वाला है। वह है गुजरात टाइटंस। शुभमन गिल आईपीएल के इतिहास में आपको पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे। गुजरात टाइटंस की कमान संभालेंगे पिछले सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इस बार कप्तानी करते नजर आएंगे और आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस के जो पुराने कप्तान थे वो हार्दिक पांड्या थे जो अब मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। 

दिल्ली कैपिटल का नया कप्तान

इसके बाद नंबर तीन पर आती है दिल्ली कैपिटल्स। इस बार ऋषभ पंत औसत हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने के लिए ऋषभ पंत आपको कैप्टन नजर आएंगे और पिछले सीजन में हम आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। यानी कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बदलने वाला है। 

सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान

साथ ही नंबर चार पर अगर हम बात करें सनराइजर्स हैदराबाद इस बार जो सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस को उन्होंने लिया इस बार बहुत मोटी रकम पैट कमिंस पर खर्च की तकरीबन 20 करोड़ दिए थे। उससे ऊपर सबसे महंगे स्टार्क रहे थे तो इस बार हैदराबाद पैट कमिंस को कप्तान बनाएगी और एडेन मार्करम जिनको पिछले सीजन कप्तान बनाया गया था, उनको हटाया जाएगा और कमिंस को कप्तान बनाया जाएगा। 

केकेआर और लखनऊ सुपरजायंट का नया कप्तान कौन है?

उसके बाद नंबर आएगा कोलकाता नाइटराइडर्स का। पिछले साल नितीश राणा थे कप्तान और इस बार नए कप्तान रहने वाले हैं श्रेयस अय्यर। यानी की ये पांचवीं टीम है

नंबर छठी टीम है लखनऊ सुपरजायंट। पिछले सीजन इस टीम के कप्तान थे क्रुणाल पांड्या। जब केएल राहुल को चोट लग गई थी तो क्रुणाल पांड्या ने सीजन में कप्तानी की थी। कप्तानी अच्छी की थी। उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक भी पहुंचाया था और इस बार केएल राहुल एक बार फिर वापसी करेंगे कप्तानी करते नजर आएंगे। 

यानी कि इस बार आईपीएल 2024 में आपको एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, चार नहीं कुल छह नए कप्तान दिखने वाले हैं और इस बार देखते हैं कि अब ये जो छह नए कप्तान हैं, अपनी टीमों के लिए क्या क्या नया लेकर आते हैं।

यह भी पढ़े:

दोस्तों अगर आपको यह इनफॉर्मेशन अच्छी लगी है तो इसको शेयर जरूर करना और ऐसी ही क्रिकेट से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर ले।


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!