पानी की तरह पैसा बहा रहे मुकेश अंबानी बेटे की शादी, खर्चा जानकार हो जायेंगे हैरान

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पर हो रहे खर्च पर बड़ा खुलासा हुआ है। यकीन मानिए जब आपको पता चलेगा कि अंबानी अपने बेटे के प्री वेडिंग में कितने पैसे खर्च कर रहे हैं तो सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। 

पानी की तरह पैसा बहा रहे मुकेश अंबानी बेटे की शादी में

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गए हैं। दुनियाभर के सबसे बड़े बिजनेसमैन और सितारे जामनगर की सरजमीं पर उतर चुके हैं। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। 

चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम हैं कि चिड़िया भी पर नहीं मार सकती। इस शादी की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। मुकेश अंबानी के परिवार में यह आखिरी शादी है। उनके दोनों बड़े बेटे और बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। 

इस आखिरी शादी में मुकेश अंबानी पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। मेहमानों के रुकने के लिए शाही इंतजाम किए गए हैं। इस तरह के लग्जरी टैंट में सेलिब्रिटीज को ठहराया गया है। इन लग्जरी टेंट के अंदर मेहमानों की जमकर खातिरदारी हो रही है। 

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding

मेहमानों के खाने और एंटरटेनमेंट के लिए सबसे बढ़िया इंतजाम किए गए हैं। इस प्री वेडिंग फंक्शन में दुनिया की सबसे बड़ी पॉप स्टार रिहाना परफॉर्म करने वाली हैं। इसके साथ ही अरिजीत सिंह और दिलजीत जैसे सिंगर भी मेहमानों को एंटरटेन करने वाले हैं। 

2500 से भी ज्यादा Dishes 

बॉलीवुड हॉलीवुड के स्टार्स यहां डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं। वहीं मेहमानों के खाने के लिए 2500 से भी ज्यादा डिशेज तैयार की गई हैं। दुनिया भर के सबसे मशहूर शेफ यहां खाना बनाने के लिए बुलाए गए हैं। मेहमानों को जरा भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए हर मेहमान के साथ कई नौकरों को तैनात किया गया है। 

ये शाही इंतजाम देखकर दुनियाभर में शादी की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकेश अंबानी ने बेटे के प्री वेडिंग पर ₹150 अरब से भी ज्यादा का खर्च किया है। खाने पर ही करीब ₹3 अरब खर्च किए गए हैं। 

सिर्फ रिहाना को ही कुछ देर की परफॉर्मेंस के लिए ₹74 करोड़ दिए गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग अपने आप में ही एक रिकॉर्ड बना चुकी है। ये दुनिया का सबसे महंगा प्री वेडिंग होने जा रहा है। यह प्री वेडिंग तीन दिनों तक जामनगर में चलेगी। इसमें दुनिया के सबसे मशहूर लोग आएंगे। फिलहाल बेटे की शादी पर अंबानी पानी की तरह अपनी दौलत को बहा रहे हैं। 

यह भी पढ़े:


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!