BCCI Central Contract List: जानिए किन खिलाड़ियों ने बनाई जगह, किन को किया बाहर? 

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

BCCI Central Contract List: बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई लिस्ट आई। कई बड़े खिलाड़ियों को किया बाहर तो कई युवाओं ने एंट्री मिली। बीसीसीआई ने एक पूरे अगले साल के लिए जो ये पूरा साइकिल है 2024 से 2025 तक का उसके लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए। 

कौन से ग्रेड में कौन सा खिलाड़ी और किसे कितनी सैलरी मिलेगी?

Grade A+, जिसमें सैलरी मिलती है एक साल की ₹7 करोड़। इसमें जडेजा की एंट्री हो गई है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह पहले से थे। इस पर रविंद्र जडेजा भी आ गए हैं। यानी कि अब चार खिलाड़ी हैं जिन्हें एक साल में ₹7 करोड़ बीसीसीआई की तरफ से मिलेंगे। इसके बाद आता है Grade A जिसमें ₹5 करोड़ सैलरी मिलती है। इसमें आर अश्विन शामिल हैं। मोहम्मद शमी का नाम है, मोहम्मद सिराज का नाम है। केएल राहुल का नाम है, शुभमन गिल का नाम है और हार्दिक पांड्या का नाम। 

इसके बाद आता है Grade B जिसमें लगभग ₹3 करोड़ सैलरी मिलती है। इसमें सूर्यकुमार यादव हैं। ऋषभ पंत हैं। एक साल से नहीं खेल रहे हैं। उसके बावजूद ऋषभ पंत हैं, कुलदीप यादव हैं, अक्षर पटेल हैं और यशस्वी जयसवाल की एंट्री हो गई है। यह उनके लिए बहुत अच्छी खबर है।

इसके अलावा चौथी जो कैटेगरी है वह है Grade C कैटेगरी जिसमें ₹1 करोड़ सैलरी मिलती है और इसमें कई सारे युवा चेहरे हैं जैसे कि रिंकू सिंह जैसे कि तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे की एंट्री हुई है। रवि बिश्नोई हैं, जीतेश शर्मा है। वॉशिंगटन सुंदर हैं, मुकेश कुमार हैं। संजू सैमसन भी। इसमें अर्शदीप सिंह हैं। केएस भरत भी इसमें हैं। प्रसिद्ध कृष्णा हैं, आवेश खान हैं और रजत पाटीदार हैं। 

हालांकि बहुत सारे लोग इसमें कहेंगे कि भाई टेस्ट सीरीज तो ध्रुव ने भी खेली, साथ ही साथ सरफराज ने भी खेली। इनको क्यों नहीं लिया गया? तो यह बहुत बड़ा सवाल है। कुछ कैटेगरीज होती हैं अब जैसे कि रजत पाटीदार का नाम इसमें है लेकिन वह सिर्फ टेस्ट खेलते हैं। बाकी तो अभी उनको ज्यादा मौका मिला नहीं है। तो फिर ऐसे तो सरफराज ने भी दो टेस्ट खेले हैं। Dhruv Jurel भी हैं। उनको क्यों नहीं इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया? यह सवाल बना रहेगा।

Shreyas Iyer और Ishan Kishan हुए बाहर

बहुत बड़ी बात यह है कि श्रेयस अय्यर और इशान किशन की छुट्टी हो गई है। दोनों को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। यह बहुत बड़ा सेटबैक है दोनों के लिए, क्योंकि वह यह दोनों ही खिलाड़ी लगभग लगभग तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। यानी कि ग्रेड में तो कम से कम इनको होना चाहिए था, लेकिन नहीं है तो उनको बीसीसीआई ने सख्त सजा सुनाई है। बहुत सख्त ऐलान है यह दोनों खिलाड़ियों के लिए और उन खिलाड़ियों के लिए जो बीसीआई की बात नहीं मानते, सेक्‍टर्स की बात नहीं मानते और बतमीजी करते हैं, कानून तोड़ते हैं, अपने आपको क्रिकट से ऊपर समझते हैं। यह उन खिलाड़ियों के लिए है, सख्त संदेश है। 

यह भी पढ़े:


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!