Hardik Pandya Rohit Sharma का Patch-Up Ishan के लिए बना मुसीबत, Team India से बाहर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

IPL 2024: हार्दिक से याराना निभाकर बर्बाद हुए ईशान। टीम इंडिया तो छिन गई, अब बीसीसीआई निकालेगी जान। आईपीएल सीजन 3 में मुंबई इंडियंस में जब हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा से कप्तानी दी गई उसके बाद एक बड़ा विवाद हुआ था। लेकिन अब रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच में तो दोस्ती हो चुकी है। दोनों के रिश्तों का पैचअप हो चुका है। 

लेकिन इस पैचअप के झगड़े में सबसे बड़ा जो लॉस हुआ है। बिगेस्ट लूजर अगर कोई रहा है तो वो है सिर्फ और सिर्फ इशान किशन। क्योंकि ईशान किशन रोहित और हार्दिक के झगड़े में ऐसे पीसे है कि अब ना तो वह टीम इंडिया कर रहे हैं और ना ही मुंबई इंडियंस के। उल्टा बीसीसीआई को भी उन्होंने नाराज कर लिया।

BCCI करेगी ईशान पर सख्त कार्रवाई

अब तो खबर आ चुकी है। ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या के साथ निभाई इसी यारी के चलते अब ईशान किशन पर बीसीसीआई सख्त कार्रवाई करने वाली है। उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन भी लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के झगड़े का The End हो चुका है और इस बात को आप सोशल मीडिया के जरिए चेक कर सकते हैं। जहां पर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के साथ अपना व्यवहार बदल दिया है। 

लगातार सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस अब रोहित शर्मा की तारीफ लिख रही है। जिससे साफ होता है कि हार्दिक और रोहित के रिश्तों की खटास या दूरियों को कम करने की कोशिश की गई है। रोहित भी अब हार्दिक की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं। यानी कि अगर आईपीएल सीजन में कभी भी हार्दिक पांड्या को ब्रेक लेते हैं या फिटनेस कारणों के चलते नहीं खेलते तो एक बार फिर रोहित वापस मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं। 

देखा जाए तो मुंबई इंडियंस ने हाल ही में हार्दिक के साथ रोहित शर्मा की तस्वीर वाले कुछ पोस्टर्स भी जारी किए हैं। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो इस पूरे विवाद से ईशान किशन का ही सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। क्योंकि हार्दिक से नजदीकी बनाने के चक्कर में ईशान किशन ने रोहित शर्मा से बिगाड़ दी थी। 

Test Team से बाहर हुए ईशान किशन

टीम इंडिया के लिए ईशान किशन खेलने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने रणजी की जगह आईपीएल की ट्रेनिंग पर ध्यान दिया। टेस्ट टीम से अब ईशान किशन बाहर हो चुके हैं। टीम इंडिया की तमाम फॉर्मेट से बाहर हो चुके हैं और आगामी टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में भी उनकी वापसी काफी मुश्किल दिख रही है। खबरें हैं कि ईशान किशन को बीसीसीआई सालाना करार से भी बाहर कर सकती है क्योंकि बीसीसीआई ईशान किशन के रवैये से भी नाराज है। 

यह भी पढ़े:

देखा जाए तो आईपीएल सीजन में ईशान किशन को रोहित शर्मा के ही साथ पारी का आगाज करना है। बड़ा सवाल यह उठता है कि ईशान किशन जो कि रोहित शर्मा से अब तक आंखें मिलाते हुए डर रहे थे, जब वह रोहित शर्मा के साथ आईपीएल में पारी का आगाज करेंगे तो आखिर कैसे रोहित से आंख से आंख मिलाएंगे, कैसे रोहित के सामने आएंगे। कहीं ना कहीं मुंबई इंडियंस के लिए ये एक मुश्किल खड़ी हो सकती है। लेकिन सबसे ज्यादा अगर यहां पर कोई बिगेस्ट लूजर है तो वो ईशान किशन हैं जिन्होंने कुछ भी नहीं हासिल किया। सिर्फ और सिर्फ नुकसान कराया है। अपने क्रिकेट करियर को बर्बाद किया है। अपने फैंस को नाराज किया है।


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!