Hardik Pandya से कप्तानी विवाद पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी, MI के खिलाफ पहला बयान

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Rohit Sharma Updates: मुम्बई से खुली बगावत पर उतरे रोहित शर्मा, आईपीएल से पहले आखिरकार तोड़ दी चुप्पी। जी हां, मुंबई इंडियंस टीम द्वारा आईपीएल सीजन से पहले हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना रोहित शर्मा को नाराज तो कर ही गया है। लेकिन मुंबई इंडियंस के इसी कप्तानी विवाद से अब भारत के दो बड़े दिग्गज क्रिकेटर एक दूसरे के विरोधी होते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ रोहित शर्मा तो दूसरी तरफ है हार्दिक पांड्या।

हालांकि अब तक हार्दिक और रोहित ने एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी खुलकर नहीं बोला था। खुलकर तो छोड़िए कुछ भी नहीं बोला था। लेकिन अब रोहित शर्मा ने इस पूरे विवाद में अपनी चुप्पी तोड़ दी है और इस चुप्पी के टूटने का मतलब यह है कि अब रोहित शर्मा आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ खुली बगावत पर उतर आए हैं। 

कप्तानी विवाद पर क्या बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अब आईपीएल में कप्तानी विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। क्योंकि रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह की तारीफ में एक पोस्ट लिख डाला है और उनके इस पोस्ट के लिखने के बाद से अब रोहित शर्मा की नाराजगी और उनके दिल की बात खुलेआम सबके सामने आ गई है। आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने अब तक मुंबई इंडियंस के फैसले पर चुप्पी ले रखी थी। 

लेकिन अब रोहित शर्मा के सोशल मीडिया पर किए पोस्ट पर फैंस ने लगातार कमेंट करना शुरू कर दिया है। फैन्स मुंबई इंडियंस के हार्दिक विवाद से रोहित शर्मा के इस पोस्ट को जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि जहां रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने मुंबई इंडियंस द्वारा टीम के कप्तान बदलने के फैसले को गलत बताया था तो वहीं रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल की बात लिख डाली है। 

रोहित शर्मा ने बताया अपनी पत्नी को सही

रोहित शर्मा ने अपने पोस्ट में रितिका को सही ठहराया है। रोहित शर्मा ने लिखा है “Always by my side” यहां गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद के बाद रोहित शर्मा पहली बार बोले हैं। रोहित शर्मा के इस पोस्ट में हालांकि उन्होंने मुंबई इंडियंस का जिक्र नहीं किया है, लेकिन वह बिना नाम लिए ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए देखे जा सकते हैं। 

Rohit Sharma Updates

कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा से कप्तानी दिए जाने को सही बताया था। बाउचर ने दावा किया था कि कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा आईपीएल में खुलकर खेल पाएंगे और मार्क बाउचर के इसी बयान को रितिका सजदेह ने गलत बताया था। 

यहां गौर करने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी लिए जाना मुंबई इंडियंस के कुछ और खिलाड़ियों को भी नाराज कर गया है। जसप्रीत बुमराह हों, सूर्यकुमार यादव हों या फिर मुंबई इंडियंस के दूसरे पुराने खिलाड़ी। वह सब खिलाड़ी जो कि मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार अच्छा खेल रहे थे या फिर यह कहें मुंबई इंडियंस के लिए खेल खेलकर जिन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, अब उन्हें भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए अगले सीजन से पहले थोड़ी सी इनसिक्योरिटी महसूस हो रही है। 

सोशल मीडिया पर रोहित ने किया अपनी पत्नी को सपोर्ट

ऐसी भी अटकलें सामने आ रही हैं कि जब 2025 में आईपीएल का अगला सीजन खेला जाएगा। आईपीएल का सीजन खेला जाएगा तो उससे पहले होने वाली मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह से बिखर जाएगी और कई खिलाड़ी खुद मुंबई इंडियंस को उन्हें टीम से रिलीज करने को कह सकते हैं। 

इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कई बड़े नाम हो सकते हैं। अगर देखा जाए तो जहां रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी फ्रैंचाइजी के खिलाफ सोशल मीडिया पर खुलकर अपने पति के सपोर्ट में उतरने का फैसला किया। 

अपने पति के साथ हो रही ज्यादती को गलत बताया तो रोहित शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर रितिका की हां में हां मिलाकर उनके साथ खड़े होने का फैसला लिया है। रोहित के इन शब्दों से एक बात तो साफ हो गई है कि वह यह जानते हैं कि चाहे मुंबई इंडियंस के खिलाफ जाना उनके क्रिकेट करियर को आगे खतरे में डाल दे, आईपीएल में उनका भविष्य खतरे में ले जाए, लेकिन वह गलत को गलत बताएंगे और अब आगे चुप नहीं ठहरेंगे। 

देखना होगा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोहित शर्मा की यह बगावत आनेवाले दिनों में क्या रंग लाती है। क्या मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट का रवैया रोहित शर्मा के साथ ऐसे ही आगे भी खराब जारी रहता है? या फिर अब हार्दिक पांड्या भी अपनी चुप्पी तोड़ते हैं? देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़े:


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!