IPL 2024: Rohit को MI की कप्तानी से हटाने का फैसला सही, Hardik के सपोर्ट में आया कप्तान

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

IPL 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से क्यों हटाया? हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान क्यों बनाया? अब MI के फैसले को पूर्व कप्तान ने सही बताया। कुछ महीनों पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान घोषित किया था। जिसके बाद मुंबई इंडियस के फैंस काफी नाराज हुए थे और MI के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। लेकिन अब टीम इंडिया के ही पूर्व कप्तान ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के फैसले को सही बता दिया और कप्तान कोई और नहीं बल्कि सुनील गावस्कर हैं। उनको लगता है कि एमआई ने जो किया वो सही किया क्योंकि हार्दिक पांड्या भविष्य को देख कर चलते हैं और एमआई भी अपने टीम के फ्यूचर को देख कर ही ऐसे कड़े फैसले ले रही है। 

सुनील गावस्कर ने क्या कहा हार्दिक के कप्तान बनने पर

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने पर सुनील गावस्कर का कहना है कि उन्होंने हमेशा फ्रेंचाइजी के भविष्य के बारे में सोचा है। रोहित शर्मा 36 की उम्र के हैं और तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी का दबाव भी है। उन्होंने उस बोझ को कुछ कम करने और हार्दिक पांड्या जैसे युवा खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी देने की कोशिश की। हार्दिक ने गुजरात को लगातार फाइनल में पहुंचाया है और खिताब भी जिताया है।

मुंबई इंडियंस के इस बदलाव के पीछे यही सोच है। हार्दिक पांड्या को कप्तानी देने में मुंबई इंडियंस का फायदा ही होगा। उन्होंने रोहित को टॉप ऑर्डर में फ्री होकर बल्लेबाजी करने की आजादी दी है। हार्दिक नंबर तीन या पांच पर आकर 200+ स्कोर बना सकते हैं। सुनील गावस्कर का कहना है कि रोहित शर्मा से दबाव हटाने के लिए मुंबई इंडियंस ने फैसला किया और एक युवा खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी है।

हालांकि कहीं न कहीं यह फैसला ठीक भी लगता है क्योंकि कप्तानी का दबाव रोहित शर्मा पर है और रोहित शर्मा का पिछले दो साल का प्रदर्शन काफी खराब रहा। हालांकि पिछले चार पांच साल से उनके बल्ले से रन नहीं निकले, लेकिन अगर पिछले दो साल का प्रदर्शन देखें जब हार्दिक पांड्या गुजरात के कप्तान बने और पिछले दो साल से रोहित शर्मा जो MI की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शन उनका गिर रहा है तो दोनों के प्रदर्शन को अगर देखें तो कहीं ना कहीं हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा से ज्यादा बेहतर कप्तान दिख रहे हैं। 

रोहित शर्मा ने 2022 और 23 में, 2022 में 268 रन बनाए और 2023 में 332 रन बनाए। कोई कप्तानी पारियां नहीं। हार्दिक पांड्या ने 2022-23 में 487 और 346 रन बनाए। हर मामले में वह रोहित शर्मा से आगे हैं। बतौर कप्तान वह प्रेशर झेलते हैं। बतौर कप्तान वह रन भी बनाते हैं। अब कप्तानी के मामले में भी काफी अच्छा रिकॉर्ड है। 

हार्दिक पांड्या का आईपीएल में अगर कप्तानी की बात करें तो रोहित शर्मा इतने सालों से कप्तानी करें लगभग 10 साल से तो 158 मैच में 87 मैच जीते हैं। लेकिन हार्दिक पांड्या दो साल कप्तानी की, 31 मुकाबले खेले कप्तानी में लेकिन 22 मुकाबले जिताएं तो यह भी रिकॉर्ड काफी अच्छा है। हो सकता है कि मुंबई इंडियंस का फैसला सिर्फ यह है कि एक खिलाड़ी को फ्री छोड़ दिया जाए क्योंकि पिछले पांच साल से रोहित शर्मा के बल्ले से आईपीएल में रन नहीं है। 

अगर रोहित के फैन आप हैं और आप कहते हैं कि उनके बल्ले से 300 रन तो आ रहे हैं तो यह आईपीएल में कोई रन नहीं है क्योंकि आप लगातार 14 मैच खेलते हैं। लेकिन यहां पर रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में फ्री होकर खेले। इसी वजह से हो सकता है कि MI ने हार्दिक को कप्तान बनाया और कहा कि आप आइए खेलिए। रोहित टॉप ऑर्डर में फ्री खेलेंगे। टीम और मजबूत होगी क्योंकि पिछले कुछ साल से खिताब नहीं जीता इसलिए यह फैसला उन्होंने लिया होगा। अब दोनों की कप्तानी को देखें। भले ही रोहित शर्मा ने पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाएं। हालांकि पिछले दो साल कुछ ठीक नहीं रहे। 

हार्दिक ने पहले सीजन में ही गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया तो दूसरे सीजन में गुजरात टाइटंस फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग से हारी तो कहीं न कहीं क्रिकेट फैन होना, क्रिकेटर होना, फ्रेंचाइजी ओनर होना। अगर आप सोचेंगे तो आप भी कहेंगे कि हां ठीक है। एक खिलाड़ी इतने साल से कप्तानी कर रहा था, उनको हटाया है। अब दूसरे कप्तान को एक जिम्मेदारी दी गई। 

अब आप सोचेंगे कि सूर्यकुमार यादव या जसप्रीत बुमराह को भी आप कप्तान बना सकते, लेकिन उन्होंने आईपीएल में इतनी कप्तानी नहीं की। इसीलिए शायद हो सकता है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कप्तान बनाया और एक नई मुंबई इंडियंस तैयार करने के लिए यह प्लानिंग की। इसीलिए सुनील गावस्कर साहब भी कह रहे हैं कि हार्दिक को बनाना उनका एक प्लान है। उनकी रणनीति है कि भविष्य को आगे कैसे देखा जाए और एक युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाकर कैसे टीम को आगे चलाया जाए। आपको क्या लगता है गावस्कर साहब ने जो कहा सही या गलत?

यह भी पढ़े:


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!