कई बार लोगों के साथ ऐसा होता है कि बिना कुछ किये ही उन्हें कठिन सजा दी जाती है। बेगुनाह होते हुए भी उन्हें सजा मिल जाती है जिससे उसकी लाइफ पर बुरा असर पड़ता। आज मैं आपको ऐसे ही एक मामले के बारे में बताने जा रहा हूं। यह मामला एक अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति के साथ हुआ था। उस व्यक्ति ने बेकसूर होने पर भी 40 साल की सजा जेल में रहना पड़ा। बता दें कि इस इंसान ने किसी तरह का कसूर नहीं किया था। लेकिन इसे गलत मामले में फंसा दिया गया था। जिसकी वजह से इसे जेल जाना पड़ा है। उस इंसान का नाम Craig Coley है।
जानिए Craig Coley के बाहर आते ही क्या हुआ…
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Craig Coley की जिंदगी उस समय बदल गई जब यह छूटकर बाहर आया।
इसके बाहर आते ही मामले का खुलासा हो गया कि इसने कोई अपराध नहीं किया। जिसके बाद इसे जेल में रहने का मुआवजा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस शख्स पर उसकी गर्लफ्रेंड और उसके चार साल के बेटे के हत्या का आरोप लगा था। जिसकी सजा उसे बेवजह भुगतनी पड़ी।
जानिए मुआवजे में Craig Coley को कितने रुपए मिले…

मैं आपको आपकी जानकारी के लिए बता दू कि Craig Coley दो साल पहले वर्ष 2017 में बेगुनाह बताकर छोड़ दिया गया। इसके बाद इसने मुआवजे के लिए मामला दायर किया। जिसमें इसे 149 करोड़ रूपये मिले हैं। यह मुआवजा सालों से चल रहे लंबे, खर्चीले और बेवजह के कानूनी पचड़े में पड़े क्रेग को क्षतिपूर्ति के रूप में दिया गया
यह भी पढ़े :- 5 Amazing Facts About Mukesh Ambani | Mukesh Ambani Daily Salary
सिटी मैनेजर ने क्या कहा इस मामले को जानकर…
इस मामले को लेकर सिटी मैनेजर ने कहा, इतने सालों से जो क्रेग ने झेला है, उसकी भरपाई करने के लिए कोई भी कीमत पर्याप्त नहीं है, पर यह इसके गमों को भरने का एक छोटा सा प्रयास है। उसे कुल पैसों में से प्रशासन 4.9 मिलियन डॉलर निगम की ओर से दिए जाएंगे, बाकी का पैसा इंश्योरेंस और अन्य स्रोतों से मुहैया कराई जाएगी
आपको ये Interesting Information के बारे में जानकार कैसा लगा मुझे Comment Section में जरूर बताएं और ऐसे ही Amazing Fact जानने के लिए हमारी साइट The Hindi Fact के Notification Bell पर किल्क कर लें ताकि आपको हमारे नये Fact का सबसे पहले Update मिल जाए |
2 thoughts on “40 साल तक जेल में रहा ये बेकसूर इंसान – Craig Coley Fact In Hindi”