Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi | बागेश्वर धाम महाराज का जीवन परिचय

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय, dhirendra krishna shastri biography in hindi, who is guru bageshwar dham in hindi, dhirendra krishna maharaj biography in hindi, dhirendra krishna shastri fees, dhirendra krishna shastri bageshwar dham, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उम्र

Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi: दोस्तो आजकल आपने न्यूज चैनल, सोशल मीडिया में बहुत सुनने को मिल रहा होगा बागेश्वर धाम बाबा के बारे में। आपको बता दे कि यह महाराज आपके मन की बात बिना जाने आपको बता सकता है। अब आप भी सोच रहे होंगे की आखिर कोन है यह महाराज और जो मन की बात जान लेता है। दोस्तो इस बागेश्वर धाम के इस महाराज का नाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है। आज के इस पोस्ट में हम आपको इसके जीवन(Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi) और इससे जुड़ी मजेदार बाते बताने वाले है।

Table of Contents

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय(Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi)

सबसे पहले दोस्तो हम श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जान लेते है।

नामश्री धीरेंद्र कृष्ण जी
जन्म तिथि4 जुलाई, 1996
जन्म स्थानगढ़ा, छतरपुर मध्यप्रदेश
उम्र26
राज्यमध्यप्रदेश
प्रसिद्ध नामबागेश्वर महाराज, बालाजी महाराज, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
धर्महिन्दू
जातिब्राह्मण
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
भाषाहिंदी, अंग्रेजी, बुंदेली, संस्कृत
भक्तश्री बालाजी महाराज
गुरुश्री दाता जी महाराज सन्यासी बाबा
पेशाकथावाचक सनातन धर्म प्रचारक
प्रियभगवान बागेश्वर धाम महाराज
नेटवर्थ19.5 करोड़
स्कूलहाई स्कूल गंज
बागेश्वर धाम स्थानGada Ganj, Chattarpur, Madhya Pradesh
शैक्षणिक योग्यताBachelor of Arts(B.A)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री परिवार(Dhirendra Krishna Shastri Family Details)

पिताराम करपाल गर्ग
मातासरोज गर्ग
दादा जीभगवान दास गर्ग
भाई-बहनशालिग्राम गर्ग जी महाराज (छोटा भाई) और एक बहन

शारीरिक विशेषताएं (Physical Status)

शरीर का रंगगोरा, और चमकदार
शरीर का आकारफिट
लंबाई5 फुट 8 इंच
वजन73kg
बालो का रंगकाला

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुलाए और वेतन(Dhirendra Krishna Shastri Net Worth)

दिन की आय8000+
महीने की आय3.5 लाख
एक साल की आय40 लाख
नेट वर्थ19.5 करोड़
आय स्रोतकथावाचक

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की कारे(Dhirendra Krishna Shastri Car Collection)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के पास बहुत सी कीमती कारें है। जिसमे से उनकी सबसे फेवरेट टाटा की एसयूवी टाटा सफारी है। जिसका इस्तेमाल वो अक्सर आसपास मंदिर में जाने और प्रवचन देने के लिए जाते है और भी बहुत सी उनकी पर्सनल कार है जो काफी कीमती भी है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की जीवन कहानी(Dhirendra Krishna Shastri Life Story)

धीरेंद्र कृष्ण जी का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश के जिले छतरपुर के एक गांव गड़ा में हुआ। इनके पिता राम करपाल गर्ग और माता सरोज गर्ग है। इनका बचपन इनके गड़ा गांव में ही बीता है। इन्होने अपने जीवन रामायण और भागवत का ज्ञान अपने दादा भगवान दास गर्ग से लिया था। सबसे पहले धीरेंद्र ने अपने दादा से ही सीखना शुरू किया था। धीरेंद्र कृष्ण जी का परिवार बहुत गरीब था।

धीरेंद्र ने पूरी मेहनत से रामायण और भागवत का ज्ञान प्राप्त किया और फिर उन्होंने हनुमान जी के मंदिर में जाकर ध्यान करना शुरू कर दिया। वे हनुमान जी के भक्त थे। उनके इस कठिन परिश्रम के बाद आज वे बागेश्वर धाम के महाराज है। यहां वह दव्य दरबार लगाते है और उनके दरबार में श्रद्धालु की काफी ज्यादा संख्या होती है। इसी वजह से उन्हें बागेश्वर महाराज के नाम से जाना जाता है।

धीरेन्द्र कृष्ण जी की पढ़ाई

धीरेंद्र कृष्ण जी गरीब परिवार से होने के कारण वह सरकारी स्कूल में जाते थे। 8वी तक स्कूल होने के कारण तो उन्होंने 8वी तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और फिर उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए 5 से 6 किलोमीटर दूर गंज नाम के गांव में जाना पड़ता था और वह हमेशा पैदल ही स्कूल जाते थे लेकिन ये स्कूल में कभी कभी ही जाते थे। महीने में 5 से 6 बार स्कूल जाते थे। 12 साल की उम्र में ही धीरेंद्र जी ने हनुमान जी की भक्ति करने लग गए थे। इसके परिणामस्वरूप उन्हें कई अनोखी शक्तियां प्राप्त हुई।

12वीं उन्होंने गंज गांव के स्कूल से पूरी की थी और फिर उन्होंने स्नातक स्तर की पढ़ाई करनी चाही लेकिन रेगुलर पढ़ाई करना इनके लिए मुश्किल हो रहा था तो इन्होंने प्राइवेट से स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका मन मानव सेवा में लगने लगा और फिर उन्होंने पढ़ाई करना छोड़ दिया और फिर दादा जी और अपने पूर्वजों के मार्ग दर्शन को अपना कर्तव्य मानते हुए कल्याणकारी काम करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े: Kiara Advani का जीवन परिचय

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण कैसे बने कथावाचक

महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी ने एक बचपन से ही गरीबी में जीवन बिताया है। उन्होंने अपनी गरीबी दूर करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा है। शुरू में वो ऐसा जरिया ढूंढ रहे थे जिससे उनके परिवार की गरीबी दूर हो सके। जिसके लिए उन्होंने भागवत कथा सुनाई और उससे उनके पास धीरे धीरे पैसे आने लगे और उनकी घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगा जिसके बाद लोग भी उनकी कथाएं सुनने लगे और धीरे धीरे लोग भी उन्हें जानने लगे और फिर वह जगह जगह जाकर कथावचन करने लगे।

बागेश्वर धाम क्या है?(What is Bageshwar Dham)

बागेश्वर धाम एक हनुमान जी का मंदिर जो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गड़ा गांव में स्थित है। इसी गांव में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का जन्म हुआ था। बागेश्वर धाम में ही उनके दादा जी की समाधि बनी हुई है। दुनियाभर से लोग धीरेंद्र कृष्ण महाराज की एक झलक पाने के लिए बागेश्वर धाम आते है। दुनियाभर से लोग अपनी अर्जी लगवाने के लिए आते है लेकीन यह दरबार सिर्फ मंगलवार को ही लगता है क्योंकि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी हनुमान के भक्त है और मंगलवार ही वह दिन है जो हनुमान जी का होता है।

आपको बता दे कि जो भी यहां अपनी अर्जी लगवाने आते है वो लोग अपने साथ नारियल को एक लाल कपड़े में बांधकर लाते है ऐसा क्यों? क्योंकि ऐसा माना जाता है की जो भी यह नारियल को लाल कपड़े में बांधकर लाता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है और लाखो लोग बागेश्वर धाम मंगलवार को नारियल बांधने आते है और अपनी समस्या का समाधान पाते है और जो भी धीरेंद्र महाराज के सामने अर्जी लगाता है उनकी समस्या का समाधान वो चुटकियों में कर देते है।

बागेश्वर धाम का पता और अन्य जानकारी

मंदिरबागेश्वर मंदिर धाम सरकार
बागेश्वर धाम मंदिर के मुख्य पुजारीश्री धीरेन्द्र कृष्ण जी
पता(Address)Garha, Ganj, Chhatarpur, Madhya Pradesh, India-471105
हेल्पलाइन नंबर8120592371

बागेश्वर मंदिर धाम के टोकन का मतलब क्या है?(Bageshwar Dham Token)

बागेश्वर धाम मंदिर में आप जब भी दर्शन करने के लिए जाते है तो आपको टोकन के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। जब भी आप बागेश्वर धाम जाते है तो आपको वहा के कर्मचारियों से एक टोकन लेना है और टोकन देते समय वह कर्मचारी आपसे मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भी लेते है। इसके बाद ही आप बागेश्वर धाम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन कर सकते है।

बागेश्वर धाम मंदिर के दर्शन के लिए टोकन कैसे ले?

जब भी आपका मन बागेश्वर धाम मंदिर दर्शन करने का हो तो आप ऐसे ही नही दर्शन कर सकते। दर्शन के लिए आपको टोकन की जरूरी होगी। टोकन लेने के लिए आपको वहा के कर्मचारियों से पता करना होता है। टोकन हमेशा महीने की किसी विशेष तारीखों को ही दिया जाता है। इसके लिए आपको वहा के कर्मचारी से जानकारी लेनी होती है और फिर आपको वहा से टोकन मिल जाता है। जिसके बाद आप बागेश्वर धाम के दर्शन कर सकते है। इसके साथ ही टोकन प्राप्त होने पर आपकी अर्जी बागेश्वर धाम में लग जाती है।

यह भी पढ़े: Kapil Sharma Biography In Hindi

धीरेंद्र महाराज से घर बैठे अर्जी कैसे लगाए?

घर बैठे अर्जी लगाने का सबसे अच्छा उपाय खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया है कि अगर आप बहुत बार बागेश्वर धाम आ चुके है और आपकी अर्जी नहीं लग पा रही है तो आप निराश न हो। इसका मेरे पास एक उपाय है।  “आपको घर पर एक नारियल लेना है और एक लाल कपड़ा बिछाना है और फिर नारियल को कपड़े में लपेट कर रख ले और फिर ओम बागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करके बागेश्वर धाम की महिमा को प्राप्त कर सकते हैं।” इस मंत्र को बोलने के बाद आपको अपनी दो से तीन या फिर को भी समस्या है उसको बोलना है उसके बाद जल्द ही बालाजी की कृपा होगी और अर्जी की सुनवाई भी होगी।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को मिला सम्मान(Dhirendra Krishna Shastri Awards)

क्या आपको पता है विदेशो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बहुत सारे अवार्ड मिले हुए है। 1 जून से 15 जून तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ब्रिटेन के भ्रमण पर थे। जब वो लंदन के एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनका बहुत से तरीके से स्वागत किया गया और उसके बाद लंदन और लेस्टर शहर में जाकर श्रीमत भागवत कथा और हनुमत कथा का वाचन किया। 14 जून को ब्रिटिश संसद ने उनको तीन पुरस्कार से समानित किया। भारत के लिए यह बहुत ही गर्व की बात थी। ये तीन पुरस्कार है- संत शिरोमणि, वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन और वर्ल्ड बुक ऑफ यूरोप। धीरेंद्र जी ने विदेशो में भी  अपनी भारतीय संस्कृति को उजागर किया है।

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के चमत्कार

अगर हम महाराज के चमत्कार की बात करे तो आपने ये शायद बहुत सारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख लिया होगा। कैसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी भक्तो के मन की दुख पीड़ा को जानकर उनका समस्या का समाधान कर देते है। महाराजा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी हर मंगलवार को ही दरबार लगाया करते है। जहा भक्तो को अर्जी लगती है और उन्हें अपनी समस्या से छुटकारा मिल जाता है। जो भी लोग बाबा के सामने अपनी अर्जी लगाते है उन लोगो ने खुद बताया है कि उन्हें उनकी समस्या से छुटकारा मिला है।

महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी के दरबार में जिस भी भक्त की अर्जी लगती है वह उनकी बीमारी या फिर समस्या जाने बिना अपने पर्चे में लिखकर उनकी समस्या बता देते है। जिससे देखकर सब लोग हैरान रह जाते है और फिर वह उन्हें पर्चे में लिखकर या फिर उस समस्या का समाधान बता देते है। ऐसा कहा जाता है कि महाराज जो भी आपकी समस्या समाधान बताते है और आप उसको अच्छी तरह से करते है तो वह समस्या जल्द ही दूर हो जाती है।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज पर विवाद(Dhirendra Shastri Bageshwar Baba Controversy)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज पर बहुत से लोगो ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि वह लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है। आप सभी ने भी सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा। एक आदमी ने तो बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र जी को चुनौती दी है। जिनका नाम श्याम मानव है। उन्होंने कहा है कि अगर यह सब चमत्कार सच है तो वह नागपुर आकर यह चमत्कार दिखाए और उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनका यह चमत्कार सच होता है तो वह उन्हें 30 लाख रुपए इनाम के रूप में देंगे.

लेकिन महाराज धीरेंद्र कृष्ण जी ने यह चुनौती को स्वीकार नहीं किया। उसके पीछे क्या कारण है उसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि इस बात का खुलासा करने के लिए बड़े बड़े न्यूज चैनल की टीम बागेश्वर धाम पहुंच गई उनका खुलासा करने के लिए और फिर को हुआ वह देखकर सब हैरान हो गए। वहा पर भी महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपना चमत्कार न्यूज वालो के सामने करके दिखा दिया। जिससे देखकर न्यूज वाले भी हैरान हो गए और आखिर में उन्होंने ने भी मान लिया कि यह चमत्कार ही है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का विवाद पर बयान

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण का विवाद पर बयान देते हुए उन्होंने कहा की, “हाथी चले बाजार, कुत्ते भोंके हजार। इसका मतलब ये है कि, बोलता ही है जिसमें कुछ करने का दम नहीं होता। मैं सालों से बोल रहे हैं कि, मैं चमत्कारी नहीं हैं, ना ही कोई गुरू हैं। मैं सिर्फ बागेश्वर धाम सरकार बालाजी के सेवक हैं। अगर कोई मुझे चुनौती दे रहा है तो वो खुद यहां आकर हमारे काम को देख सकता है।” मैं अपनी जगह छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। यह सब बाते उन्होंने हो रहे उन पर विवाद पर कहा है।

यह भी पढ़े: Success Story of Mukesh Ambani In Hindi

FAQ(Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi)

बागेश्वर धाम के गुरु जी का नाम क्या है?

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री।

धीरेंद्र शास्त्री की उम्र कितनी है?

26 साल।

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण के गुरू का क्या नाम है?

उनके गुरु उनके दादा जी भगवान दास गर्ग है।

बागेश्वर धाम कहां है?

मध्यप्रदेश के जिले छतरपुर में स्थित है।

धीरेन्द्र कृष्ण का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

4 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गड़ा गांव में।

बागेश्वर धाम में अर्जी किस वार को लगाई जाती है ?

मंगलवार.

निष्कर्ष(Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi)

दोस्तो आज की इस पोस्ट में हमने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी है(Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi) अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी है तो इसको शेयर जरूर करे और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी साइट Thehindifact का नोटिफिकेशन चालू कर ले।
धन्यवाद।

HomepageClick Here
Follow Google NewsClick Here
Join Telegram ChannelClick here

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

2 thoughts on “Dhirendra Krishna Shastri Biography in Hindi | बागेश्वर धाम महाराज का जीवन परिचय”

  1. How we can take the appointment to GURU JI DHIRENDRA SHAHTRI JI ( SHRI BALAJI BAGHESWAR DHAM GURUJI MANDIR )?

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!