Karwa Chauth 2023 Date Time: 31 अक्टूबर या 1 नवम्बर 2023 कब है करवा चौथ, पूजा समय

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Karwa Chauth 2023 Date Time: करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और पूरे दिन निर्जला रखा जाता है। रात के समय चांद देखकर व्रत का पारण करते हैं। 

करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं और रात में चांद निकलने के बाद चंद्रमा की पूजा कर चांद को जल देकर अपने पति का मुख छलनी से देखकर अपना व्रत खोलती हैं। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 दिन बुधवार को पड़ रहा है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं और उनके लिए व्रत भी करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है। 

करवा चौथ शुभ मूहर्त 

करवा चौथ की तिथि 31 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार के दिन रात साढ़े 09:00 बजे से शुरू हो रहा है। वहीं नवंबर 1 को चंद्रदर्शन के बाद रात 09:10 बजे पर यह समाप्त होगा। पूजा का शुभ समय 1 नवंबर शाम 05:54 बजे से लेकर 07:02 बजे तक रहेगा। वहीं चंद्रोदय का समय 1 नवंबर को रात 08:26 बजे पर शुरू होगा। 

वहीं करवा चौथ में सरगी का समय 31 अक्टूबर को मध्य रात्रि 01:00 बजे से लेकर सुबह 04:00 बजे से पहले तक है। यह व्रत शादीशुदा महिलाओं के दांपत्य जीवन में खुशियां भरता है। इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है, जिससे सुबह सूर्योदय से पहले ही खाया जाता है। करवा चौथ के व्रत में सरगी का खास महत्व है। इसके बिना करवाचौथ का व्रत पूरा नहीं माना जाता। 

यह भी पढ़े:


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!