Karwa Chauth Chand Time 2023: जानिए आपके शहर में चांद कब निकेलगा

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Karwa Chauth Chand Time 2023: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के जीवन की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए कठोर उपवास रखती हैं। 

इसके बाद चंद्रमा अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूरा करती हैं। करवा चौथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और राजस्थान आदि राज्यों में मनाया जाता है। 

आइए जानते हैं इस बार यह व्रत कब किया जा रहा है और करवा चौथ पर आपके शहर में चाँद कब निकलेगा। 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर दिन मंगलवार को साढ़े 09:00 बजे रात से शुरू हो चुका है। वहीं कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर बुधवार रात 09:19 बजे तक रहेगा। 

चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय 1 नवंबर को होगा। इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:34 बजे से 06:40 बजे तक है। 

पूजा की पूरी अवधि एक घंटे छह मिनट की है। अमृत काल का समय शाम 07:34 बजे से 09:13 बजे तक है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन और रात रहेगा। अब आइए जानते हैं करवाचौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद।

Karwa Chauth Chand Time 2023

• दिल्ली – रात 08:15

• नोएडा – रात 08:15

• गुरुग्राम – रात 08:15

• गाजियाबाद – रात 08:14

• लखनऊ – रात 08:05

• बनारस – रात 08:00

• कानपुर – रात 08:08

• प्रयागराज – रात 08:05

Karwa Chauth Chand Time 2023

यह भी पढ़े:


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!