क्या हुआ जब बंदर के दिमाग में चिप घुसाया गया – Musk Nueralink Experiment

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

आप लोग Elon Musk के बारे मे तो जानते ही होंगे नही जानते तो में आपको बता दू की Elon Musk एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर हैं। Elon Musk स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ हैं। इसके अलावा वो न्यूरालिंक कंपनी के संस्थापक और सीईओ और द बोरिंग कंपनी के संस्थापक हैं। आज मैं आपको Elon Musk के New Experiment के बारे में बताने वाला हूं , Elon Musk की Nueralink कंपनी ने एक एक्सपेरिमेंट किया है , जिस Experiment में एक बंदर के दिमाग में चिप लगाया गया चिप लगाने के बाद क्या हुआ जानिए।

बंदर के दिमाग में चिप
Musk Nueralink Experiment

Elon Musk की कंपनी न्‍यूरालिंक ने एक ऐसी चिप बनाई है जिसके जरिए कंप्यूटर पर बंदर अपने आप ही वीडियो गेम खेलने लगा। यह चिप इंसान के दिमाग को कंप्यूटर से जोड़ सकता है। एलन मस्‍क ने भी इस वीडियो को अपने Twitter Account से शेयर किया है। बंदर के अंदर वह न्यूरालिंक चिप 6 हफ्ते पहले लगाई गई थी। यह समय वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले का है। इसके बाद अब एलन मस्‍क इस कोशिश में हैं कि इंसान के दिमाग को चिप से जोड़ा जाए।

यहां पर बंद जॉयस्टिक के साथ ऑन-स्क्रीन गेम खेल रहा है। उसे ऐसा करना सिखाया गया था। वीडियो गेम में बंदर कलर बॉक्स जॉयस्टिक का इस्तेमाल करता देखा गया है। न्यूरालिंक ने मशीन लर्निंग से यह अंदाजा लगाया है कि कलर बॉक्स को कहां ले जाएगा और उसके हाथ में हुई हलचल को उसने पहचान लिया। फिर कंप्यूटर से जॉयस्टिक को डिस्कनेक्ट कर दिया गया। डिस्कनेक्ट होने के बाद भी बंदर नहीं रुका। वह अपने दिमाग से खेलता रहा।

इंसानों के दिमाग को पढ़ने वाली चिप…

बता दें कि इससे पहले Elon Musk ने बताया था कि उनका Startup Nueralink इंसान के दिमाग को पढ़ने और उसे बीमारी के वक्त नियंत्रित करने पर काम कर रहा है। Elon Musk ने इससे जुड़ी तकनीक और एक Flexible चिप को पेश किया था। इससे इंसानों के दिमाग को पढ़ा जा सकेगा।

बंदर के दिमाग में चिप
Musk Nueralink Experiment

Elon Musk का कहना था कि इस Device का इस्तेमाल याददाश्त बढ़ाने, Brain Stroke या अन्य न्यूरोलॉजिकल रोगों से ग्रस्त मरीजों में किया जाएगा। इसके अलावा लकवाग्रस्त मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगी। हम मरीज के दिमाग को पढ़ सकेंगे और डेटा एकत्रित कर सकेंगे।

ये भी पढ़े 👉 कैसे काम करता है इजरायल का रक्षा कवच Iron Dome

जानिए क्या चिप लगाने के बाद बंदर पूरी तरह से ठीक है…

Elon Musk ने Clubhouse App के गुड टाइम शो पर एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस बंदर पर प्रयोग किया गया है, वह पूरी तरह से ठीक है और खुश दिखता है और न्यूरालिंक अमरीकी नियमों के तहत ही काम कर रही है।

साथ ही उन्होंने बताया कि चिप इतनी बारीकी से लगाई गई है कि आप ये पता भी नहीं कर सकते कि बंदर के दिमाग वो चिप आखिर कैसे लगाई गई है। Musk ने कहा कि हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या भविष्य में हम बंदरों के साथ वीडियो गेम खेल सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो ये बहुत अच्छा होगा।

आपको ये Interesting Fact के बारे में जानकार कैसा लगा मुझे Comment Section में जरूर बताएं और ऐसे ही Amazing Fact जानने के लिए हमारी साइट के Notification Bell पर किल्क कर लें ताकि आपको हमारे नये Fact का सबसे पहले Update मिल जाए |


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
error: Content is protected !!