चाहकर भी कभी शादी क्यों नहीं कर सकी लता | Why Lata Never Married

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का हाल ही में निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 8 जनवरी को कोरोना होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें निमोनिया भी हुआ पिछले 27 दिनों से वो अस्पताल में वेंटीलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी(Why Lata Never Married).

5 फरवरी 2022 को अचानक उनकी तबियत फिरसे बिगड़ी और 6 फरवरी 2022 को सुबह 8:30 बजे अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। वो एक मिडिल क्लास मराठी परिवार से आती थी। बचपन में लोग उन्हे हेमा कहकर बुलाते थे।

Why Lata Mangeshkar Never Married

लता मंगेशकर जी अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी लेकिन भाई बहनों में लता ही थी जिन्होंने कभी शादी नहीं की। और इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच कलाकार और संगीतकार थे और अपने पिता को ही देखकर लता भी बचपन ने भी संगीत से अपना नाता जोड़ लिया था(Why Lata Never Married).

यह भी पढ़े :- किसने दिया था लता को खाने में जहर

जब तक लता के पिता जिंदा थे तब तक उनके परिवार में सब कुछ ठीक था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब वो 13 साल की थी तब उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया पिता के बाद वही थी जो घर में सबसे बड़ी थी। और इसी वजह से घर की सारी जिम्मेदारी उनके छोटे से कंधो पर आगयी थी।

Why Lata Mangeshkar Never Married

पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर जी ने घर की जिम्मेदारी निभाते हुए बाहर कदम रखा। और इसी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई भी बीच में ही छोड़नी पड़ी। लता मंगेशकर घर की जिम्मेदारियों को निभाने की वजह से कभी शादी नहीं कर पाई। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था(Why Lata Never Mangeshkar Married).

जिसमे उन्होंने बताया था कि उन्होंने कई बार शादी के बारे में सोचा लेकिन भाई बहनों की जिम्मेदारियों की वजह से वो कभी शादी करने का फैसला नही कर पाई। उनकी पूरी जिंदगी भाई बहनों की जिम्मेदारी उठाते ही हुई ये ही वजह थी की सभी भाई बहन उनका बहुत सम्मान करते थे। लता दीदी को इसलिए त्याग की मूर्ति भी कहा जाता था। लता दीदी आप हमारे दिलो में हमेशा जिंदा रहेंगी।

यह भी पढ़े :- 99% लोग नहीं जानते ये अजीबोगरीब प्रथा


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

2 thoughts on “चाहकर भी कभी शादी क्यों नहीं कर सकी लता | Why Lata Never Married”

Leave a Comment

error: Content is protected !!