Interesting Fact About Mobile Phone || मोबाइल फोन के बारे मे रोचक तथ्य

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

हेलो दोस्तो आज के इस लेख में मैं आपको मोबाइल फोन के मजेदार रोचक तथ्य ( Interesting Fact About Mobile Phone ) बताने वाला हूं। आपको ये तो पता ही होगा की आज की दुनिया में मोबाइल एक ऐसी चीज है जिसके बिना इंसान नहीं रह सकता। आज के टाइम में मोबाइल फोन हर इंसान की जरूरत बन गया। मोबाइल फोन के बिना हम life ki कल्पना भी नहीं कर सकेंगे।

आज की इस पोस्ट में मैं आपको मोबाइल से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताने वाला हूं जिनके बारे में बोहोत कम लोगो को पता है। इसलिए एक मोबाइल यूजर होने के तौर पर आपको ये इंटरटेस्टिंग फैक्ट जानने चाहिए। अगर आपको ये रोचक तथ्य पसंद आए तो शेयर करना ना भूलिएगा। तो चलिए जानते है मोबाइल फोन के रोचक तथ्य के बारे में।

मोबाइल फोन के बारे में रोचक जानकारी..

  • दुनिया में 100 प्रतिसत में से 90 प्रतिसत लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है।
  • दुनिया का सबसे पहला मोबाइल फोन 1983 में आया था जिसका नाम था Dyna Tac 8000x.
  • इस मोबाइल की खास बात बात यह थी कि यह मोबाइल 10 घंटे में चार्ज होता था और इस से भी बड़ी बात यह थी कि 10 घंटे चार्ज करने के बाद भी इस मोबाइल फोन की बैटरी लाइफ 30 मिनट की थी यानी की हर 30 मिनट बाद इसको 10 घंटे के लिए चार्ज करना पड़ता था।
  • दुनिया के सबसे पहले मोबाइल फोन की कीमत $10,000 थी यानी की आज के समय के हिसाब से लगभग 7 लाख रुपए थी।
  • दुनिया का सबसे पहला मोबाइल फोन 1983 में अमेरिका में बनाया गया था। ये मोबाइल फोन मोटरोला कंपनी ने बनाया था।
  • मोबाइल फोन पर सबसे पहली कॉल 3 अप्रैल 1973 को की थी। यह कॉल मार्टिन कपूर ने की थी। मार्टिन कपूर मोटरोला कंपनी के कर्मचारी थे।
  • सन 1992 में मोबाइल फोन पर सबसे पहला मैसेज भेजा गया था। यह मैसेज कंप्यूटर के द्वारा मोबाइल पर भेजा गया था।
  • मोबाइल फोन से सबसे पहला मैसेज नील पोप्वार्थ ने किया था। जिसमे उन्होंने लिखा था – Merry Christmas.
  • Waterproof mobile का यूज 90% लोग जापान में करते है।
  • सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल फोन Nokia-1100 Mobile Phone ( 250 मिलियन बिक्री ) है। यह एक रिकॉर्ड भी बना हुआ है।
  • 70 प्रतिसत मोबाइल चीन देश में बनाए जाते है।
  • सबसे पहले मोबाइल फोन से फोटो 1997 में लिया गया था। यह फोटो फिलिप्पे कहन ने ली थी। जो की कैमरे वाले फ़ोन के खोजकर्ता है।
यह भी पढ़े :- 5 चीजे जो आपकी बदल देगी ज़िंदगी | तरक्की और खुशहाल जिंदगी के 5 राज
  • दुनिया में 49% लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल गेम खेलने में करते है और 30% लोग सोशल नेटवर्किंग के लिए इस्तेमाल करते है।
  • क्या आपको पता है ब्रिटेन में एक लाख से भी ज्यादा मोबाइल फोन टॉयलेट में गिर जाते है।
  • एक मनुष्य अपने मोबाइल फोन को कम से कम 100 बार Unlock करता है।
  • फिनलैंड का एक ऐसा अधिकारिक खेल है जिसमे लोग मोबाइल फोन को फेकते है।
  • क्या आप जानते है की लोगो के पास टॉयलेट से ज्यादा मोबाइल फोन है।
  • मलेशिया देश का एक ऐसा rule हैं जिसमे कोई भी शादीशुदा पार्टनर एक text message भेजकर divorce (तलाक़) दे सकता है। ये कानूनी रूप से मान्य भी है।
  • टॉयलेट हैंडल की बजाय सबसे ज्यादा बैक्टीरिया मोबाइल फोन पर होता है।
  • मोबाइल फोन रेडिएशन अनिद्रा , उलझन और सर दर्द का कारण बन सकता है।
  • दुनिया में मोबाइल फोन पर आने वाले text message को 90% लोग 3 मिनट के अंदर पढ़ लेते है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल ने साल 2012 में 1 सेकेंड में 4 मोबाइल बेचे थे यानी की प्रतिदिन 3,40,000 मोबाइल बेचे गए थे।
  • आपको यह जानकर हैरानी होगी की अब तक का सबसे ज्यादा मोबाइल फोन का बिल 142,000 पौंड आया था यानी की यह बिल 1 करोड़ 36 लाख से कुछ ज्यादा आया था। यह बिल सेलिना आरोंस को आया था। सेलिना आरोंस फ्लोरिडा की रहने वाली थी।
यह भी पढ़े :- 99% लोग नही जानते राष्ट्र गान के ये फैक्ट | National Anthem Facts

दोस्तो आपको ये मोबाइल फोन के रोचक तथ्य के बारे में जानकर कैसा लगा मुझे कॉमेंट सेक्शन जरूर बताएगा और ऐसे ही Amazing Fact जानने के लिए हमारी साइट The Hindi Fact के Notification Bell पर किल्क कर लें ताकि आपको हमारे नये Fact का सबसे पहले Update मिल जाए।
ध्यनवाद।


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
error: Content is protected !!