धरती को कितना गहरा खोदा जा सकता है | कहा पर खोदा गया, जानिए इसके रहस्य

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तो आज हम बहुत ही इंटरेस्टिंग विषय पर चर्चा करेंगे। आप सभी ने धरती, जमीन पर अपने आसपास बहुत गड्ढे तो देखे होंगे। जैसे की आपने कुएं, हैंडपंप और ट्यूबवेल के गड्ढे तो देखे होंगे। आप सभी ने इंसान या फिर मशीनों द्वारा खोदे हुए गड्ढे देखे होंगे लेकिन कभी आपके मन में यह सवाल आया हैं कि आखिर धरती पर कितना गहरा गड्ढा खोदा जा सकता है।

धरती में लगातार खुदाई करने से क्या होगा। क्या कोई बहुत गहरा गड्ढा खोदा जा सकता है जो कि धरती के आर पार हो जाए। दुनिया के कई वैज्ञानिको ने इस सवाल का उत्तर देने की कोशिश की थी। तो चलिए दोस्तो जानते है दुनिया के सबसे अनजान रहस्य के बारे में।

जानिए धरती पर सबसे गहरा गड्ढा कहा खोदा गया था..

धरती पर सबसे गहरा गड्ढा रूस में खोदा गया था। यह गड्ढा सन 1989 में खोदा गया था। इस गड्ढे को Kola Superdeep Borehole का नाम दिया गया। इंसान और मशीन द्वारा खोदा गया दुनिया का सबसे गहरे गड्ढे की गहराई 12262 मीटर थी। उस गड्ढे की गहराई का Temperature 180 डिग्री तक पहुंच गया था जिसकी वजह से उस गड्ढे को खोदने का काम बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़े :- क्यों कई CEOs लेते है सिर्फ 1$ यानी 73 रुपए Per Month सैलरी

इसके बाद भी रूस में एक और तेल का गड्ढा खोदा गया था जिसकी गहराई 12376 मीटर थी। लेकिन यह गड्ढे इतने गहरे नही थे कि यह धरती के आर पार हो पाए। यह गड्ढे धरती के आर पार करने की दूरी का सिर्फ 2% से भी कम है। अगर हम इंसान को धरती के आर पार छेद करना है तो उसके लिए हमे 12742 किलोमीटर का गड्ढा खोदना होगा। जबकि ये गड्ढे तो 12000 मीटर के है।

जानिए धरती के सबसे गहरे गड्ढे में क्या मिला, क्या आज भी उसे देख सकते हैं…

Kola Superdeep Borehole fact in hindi (2)

हमारी जो धरती है उसकी सबसे ऊपरी परत ही 70 किलोमीटर गहरी होती है। हमारी धरती का केंद्रीय हिस्सा ही 6371 किलोमीटर गहरा है। यदि हम इंसान इतना गहरा गड्ढा खोद सकते तो धरती की उपर की सतह से धरती के केंद्र तक पहुंचने में हमे एक घंटा 48 मिनट का टाइम लग जायेगा। हकीकत यह है कि अभी ऐसी कोई टेक्नोलॉजी नही आई है जिससे की हम इतना गहरा गड्ढा खोद पाए।

यह भी पढ़े :- Free Fire Max कब होगा भारत में लॉन्च, जानिए इस गेम के खास बातें

दोस्तो आपको ये Interesting Information के बारे में जानकर कैसा लगा मुझे कॉमेंट सेक्शन जरूर बताएगा और ऐसे ही Interesting Information के लिए हमारी साइट The Hindi Fact के Notification Bell पर किल्क कर लें ताकि आपको हमारे नये Fact का सबसे पहले Update मिल जाए। और आपका कुछ भी सवाल हो मुझे कॉमेंट करो उसका उत्तर आपको जरूर मिलेगा।
ध्यनवाद।


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
error: Content is protected !!