BTS Facts In Hindi | 30 Unknown Facts About BTS In Hindi

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

दोस्तो क्या आपको पता है BTS बैंड जो की दुनिया का सबसे पॉपुलर बैंड है वो हर साल साउथ कोरिया को कितने पैसे कमा के देता है। और ये BTS आर्मी आखिर क्या चीज है। इन सारे सवालो का जवाब आपको आज के इस आर्टिकल में मिल जायेगा। आज के इस आर्टिकल में हम BTS आर्मी से जुड़े कुछ अनसुने फैक्ट (BTS Facts In Hindi) के बारे में बताएंगे। तो दोस्तो चलिए जानते है बीटीएस बैंड के माइंड ब्लोइंग फैक्ट्स.

Table of Contents

BTS क्या है?

BTS का मतलब Bangtan Boys है। इस BTS बैंड में सात लड़को की एक टीम है। ये साउथ कोरिया के लड़के है। इस टीम के मेंबर के नाम कुछ इस प्रकार से है :-

1. RM- Kim Namjoon (यह इस टीम का लीडर है)

2. Jin- Kim Seokjin (यह K Pop ग्रुप के सबसे पुराने सदस्य है)

3. J-Hope- Jung Hoseok

4. V- Kim Taehyung

5. Suga- Min Yoongi

6. Jimin- Park Jimin

7. Jungkook- Jeon Jeongguk

30 Interesting Facts About BTS In Hindi :-

#1 BTS के मेंबर RM ने कहा से इंग्लिश सीखी थी?

फ्रेंड्स शो के फैंस तो दुनिया भर में है ये शो नेटफ्लिक्स पर 100 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है। लेकिन एंटरेनमेंट के साथ साथ इस शो ने बोहोत से लोगो को इंग्लिश भी सिखाई है जी हां ओर उनमें से एक है BTS बैंड के मेंबर RM. और अगर आपने Friends : The Reunion देखी है तो उसमे BTS का एक स्पेशल Appearance भी हुआ है। जिसे देख के BTS के फैंस मानोतोह झूम उठे थे।

#2 BTS का कोनसा मेंबर अपने दोनो हाथो से लिख सकता है?

दोस्तो आपने 3 इडियट्स मूवी तो देखी ही होगी। उसमे प्रोफेसर वायरस अपने दोनो हाथो से लिख सकते थे। इस एबिलिटी को Ambidextrous कहते है। और ये एबिलिटी है BTS के मेंबर V- Kim Taehyung. इस एबिलिटी के साथ Taehyung अपने दोनो हाथो से लिख सकते है। और वो सभी काम कर सकते है जो हम सिर्फ एक ही हाथ से कर सकते है।

#3 BTS का क्या मतलब है?

अब ये बात तो सभी कोरिया फैंस को पता होगी कि BTS का फुल फॉर्म क्या है लेकिन जिन्हे नहीं पता उन्हे मैं बता देता हूं BTS Stands For Bangtan Boys. जिसका मतलब होता है Beyond The Scene और Bullet Proof Boys Scouts.

#4 BTS को Twitter की तरफ से कोनसा अवार्ड मिला है?

30 Unknown Facts About BTS In Hindi

BTS के मेंबर सोशल मीडिया पर कितने फेमस है ये मुझे अलग से बताने की जरूरत नहीं है। वो फीलाल के टाइम पे सोशल मीडिया पर राज कर रहे है। लेकिन ये इतने ज्यादा इनफ्लुएंस है कि ट्विटर ने उनके लिए एक स्पेशल Emoji तैयार किया गया। उनका खुद का ऑफिशियल इमोजी है। और BTS दुनिया का सबसे पहला ऐसा बैंड है जिसका खुद का ऐसा इमोजी बनाया गया है और इन्हें 2016 में ट्विटर की तरफ से गोल्डन अवार्ड भी दिया गया। सच में दोस्तो ये तो सोशल मीडिया पर अलग ही लेवल पर राज कर रहे है(BTS Facts In Hindi).

यह भी पढ़े :- 15 Interesting Facts About Squid Game Series

#5 BTS ने कोन कोन सी कंपनी के साथ काम किया है?

अब BTS की इतनी पॉपुलैरिटी है इसका कोई न कोई तो फायदा उठाएगा। और फायदा उठाने के लिए लाइन में सबसे पहले खड़े होते ब्रांड्स। सभी ब्रांड्स को पता होता है कि अगर अपना प्रोडक्ट यूथ को बेचना है तो BTS के साथ जुड़ जाओ फायदा ही फायदा होगा। और अपनी इस पॉपुलैरिटी के चलते BTS के दुनिया के बड़े बड़े ब्रांड्स जैसे की Fila, Samsung, Hyundai और Coco Cola के साथ काम किया है। जिसमे Samsung ने खास BTS Addition के स्पेशल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। और मैकडोनाल्ड ने तो BTS का Meal ही बना दिया गया था।  और पॉपुलैरिटी का फायदा ब्रांड्स को काफी तगड़ा हुआ है।

#6 BTS के किस मेंबर को माइक्रोवेव फोबिया है?

ये BTS के मेंबर सच में एंटरटेनिंग और अतरंगी है। अब मुझे बताओ फोबिया का नाम सुनके आपके मन में क्या आता है। हाइट का फोबिया, पानी में डूबने का फोबिया या फिर भूत का फोबिया ऐसे ही कुछ फोबिया आप सोच रहे होंगे। लेकिन अपने BTS के Jungkook- Jeon Jeongguk भाई को माइक्रोवेव का फोबिया है। हां हां वही माइक्रोवेव किचन वाला ओवन। इन्हे ऐसा लगता है कि  ये माइक्रोवेव किसी भी टाइम बॉम्ब की तरह फट सकता है। सच में यार ये काफी अतरंगी है।

#7 BTS बैंड कैसे शुरू हुआ?

ज्यादातर बार हमने यही सुना है कि बड़े बड़े पॉपुलर म्यूजिक बैंड दोस्तो ने एक साथ आकर शुरू किए और आपको भी यही लगता होगा ना कि BTS की कहानी भी कुछ ऐसी होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। असल में एक एंटरेनमेंट कंपनी Big Hit Entertainment ने ऑडिशन लेकर इन लोगो को फाइनलाइज्ड किया था। और ये ऑडिशन 2010 से 2011 तक चले थे। और 2013 में इनका फर्स्ट एल्बम रिलीज हुआ था।

#8 BTS कब से इतने फेमस है?

रिकॉर्ड तोड़ना तो अब BTS के लिए बाए हाथ का खेल हो चुका है। और ऐसा ही एक रिकॉर्ड उन्होंने ट्विटर पर तोड़ा है। मार्च 2016 के Forbes के अनुसार BTS दुनिया के मोस्ट रिट्विटर आर्टिस्ट थे यानी ये तो तब से फेमस है जब सोशल मीडिया नया नया ही पॉपुलर हुआ था।

यह भी पढ़े :- अगर कोई इंसान ब्लैक होल में गिर जाए तो क्या होगा

#9 BTS Army Word का क्या मतलब है?

BTS के नाम के साथ आपने और एक वर्ड कई बार सुना होगा वो है आर्मी, वो अपनी ऑडियंस को आर्मी के रूप में बुलाते है। और इस Army का भी एक अलग ही मतलब है Adorable Representative M.C For Youth. पता नही ये चीज किसके दिमाग में आया थी। लेकिन जिसने भी ये सोचा वो एकदम क्रिएटिव व्यक्ति होगा। वैसे दोस्तो क्या आपको पता है कि ये BTS Army Word सबसे पहले कब सामने आया था। अगर आपको नहीं पता तो मैं आपको बताता हूं। यह वर्ड 9 जुलाई 2013 में सामने आया था।

#10 BTS के कोन से गाने पर सबसे ज्यादा कॉमेंट आए थे?

कॉमेंट सेक्शन तो एक Youtuber के लिए अपनी ऑडियंस से कनेक्ट रहने के लिए एक बेस्ट जगह है। लेकिन ये BTS वाले यहां पर भी घुस गए और रिकॉर्ड बना दिया। देखो ना दोस्तो इन्होंने इतना मस्त गाना बनाया की उनके उस गाने पर 15 मिलियन से ज्यादा कॉमेंट आ गए। इस गाने का नाम है Dynamite.

#11 BTS बैंड वाले साउथ कोरिया को कितना कमा के देते है?

ये BTS वालो का इनफ्लुएंस कुछ अलग ही लेवल का चल रहा है। क्योंकि हर साल 8 लाख से ज्यादा लोग बस BTS की वजह से साउथ कोरिया ट्रैवल करते है। जो कि कंट्री के टोटल टूरिस्ट पॉपुलेशन का 7 प्रतिशत है। और इनके इनफ्लुएनेंस की वजह से कई कोरियन प्रोडक्ट उनके फैंस खरीदते है। और जिसके चलते सिर्फ BTS बैंड की वजह से साउथ कोरिया की इकोनॉमी में हर साल 5 बिलियन डॉलर जमा होते है। ऐसा माना जाता है की अगले 10 सालो में ये नंबर 37 बिलियन डॉलर तक जा सकता है(BTS Facts In Hindi).

#12 किस कंपनी के सीईओ किस BTS मेंबर को नही पहचान पाए थे?

Big Hit Entertainment Company के CEO पूरे एक वर्ष तक V(Kim Taehyung) को नहीं पहचान सके थे।

#13 RM ने किस BTS मेंबर को लड़की कहा था?

RM ने एक बार कहा, कि अगर J-Hope(Jung Hoseok) लड़की होती तो वह उसे डेट करते।

#14 कोन कोन से देश में BTS के सबसे ज्यादा फैंस रहते है?

दोस्तो आपको ये तो पता ही होगा की BTS के फैंस तो हर देश में है। और भारत में इनके सबसे ज्यादा फैंस रहते है। लेकिन इनकी सबसे ज्यादा लोकप्रियता तुर्की, ब्राजील और रूस में है।

#15 दोस्तो BTS बैंड के मेंबर के अंदर टैलेंट तो मानो बचपन से ही कूट कूट कर भरा है। ये केवल सिंगर ही नहीं है बल्कि ये बोहोत अच्छे डांसर भी है। इनके डांस के मूव को आप एल्बम में देख सकते हो।

यह भी पढ़े :- धरती को कितना गहरा खोदा जा सकता है | कहा पर खोदा गया, जानिए इसके रहस्य

#16 किस एल्बम ने BTS की हिस्ट्री बदल दी?

जब BTS ने 2016 में अपना Wings एलबम लॉन्च किया था, तो उससे पहले उन्हे शायद ये नहीं पता होगा की वो K-POP हिस्ट्री बदलने वाले हैं। इनका ये K-POP एलबम 26 नंबर पर Billboard 200 चार्ट मे डैब्यू हुआ और फिर ये K-POP हिस्ट्री का Highest Charting एलबम बन गया।

#17 BTS की नेटवर्थ कितनी है?

अगर हम BTS की नेट वर्थ की बात करे तो उनकी नेट वर्थ $450 डॉलर मिलियन है। अगर हम इंडियन रुपए में देखे तो यह 3028 करोड़ है(BTS Facts In Hindi)

#18 BTS बैंड का कोन सा मेंबर Ear-Rings नही पहनता?

BTS के मेंबर अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी जाने जाते है और इस टीम के एक मेंबर को छोड़कर सभी के कान छिदे हुए है और वो Ear-Rings भी पहनते है लेकिन जिसका कान नहीं छीदा हुआ वो है J-Hope.

#19 BTS बैंड के किस मेंबर की उंगलियां टेढ़ी है?

क्या आपने कभी Jin की उंगलियों को नोटिस किया है। उनकी उंगलियां टेढ़ी है। इसकी वजह है Hyper Flexibility.

#20 दोस्तो क्या आपको पता है BTS के दो मेंबर Jimin और Jungkook को ही सभी उनके असली नाम से जानते है और बाकी के बचे हुए मेंबर्स को कम ही लोग उनके असली नाम से जानते है। क्यूंकि वो लोग अपने स्टेज के नाम से ही ज्यादा फेमस है।

#21 साउथ कोरिया में BTS के साथ साथ एक SEOUL नाम का शहर है। और यह शहर साउथ कोरिया की राजधानी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। सभी लोग यह सोचते है की BTS के सभी मेंबर SEOUL जैसे बड़े शहर में रहते होंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है उनकी टीम का एक भी मेंबर SEOUL शहर में नहीं रहता।

#22 आज BTS इतना सक्सेस पा चुका है कि उनके बैंड के मेंबर्स अपने छोटे शहरों को छोड़कर SEOUL के बड़े-बड़े luxury अपार्टमेंट्स में रहते है।

#23 Jimin को BTS बैंड से क्यों निकाला जाने वाला था?

Jimin को BTS बैंड से निकाल दिया जाने वाला था क्योंकि जो सेक्टर्स थे वो उसे बैंड में शामिल होने के लायक नहीं समझ रहे थे पर उन्ही के टीम के V ने उसे काफी सपोर्ट किया और V के कारण ही उसे बैंड से नहीं निकाला गया। और अब Jimin BTS बैंड के सबसे ज्यादा लोकप्रिय मेंबर्स में से एक है।

यह भी पढ़े :- Free Fire Max कब होगा भारत में लॉन्च, जानिए इस गेम के खास बातें

#24 J Hope ने पहले BTS को क्यो छोड़ दिया था?

J Hope के बिना आज हम BTS बैंड की कल्पना भी नहीं कर सकते। J Hope को BTS के डेब्यू से पहले उन्हें कुछ ठीक नहीं लग रहा था। इसलिए उन्होंने BTS बैंड को छोड़ दिया। हालांकि RM ने उन्हें बोहोत समझाया कि वो बैंड छोड़ कर न जाए। और फिर सभी मेंबर्स की कोशिश  के बाद J Hope फिर से वापस आ गए और फिर बैंड सफलतापूर्वक डेब्यू हुआ।

#25 BTS के अलावा इसका दूसरा नाम क्या रखा जाने वाला था?

जिस नाम से BTS को जानते है क्या आपको पता है पहले इस बैंड का नाम BTS के अलावा दूसरा नाम रखा जा रहा था। Big Hit Entertainment Company ने बिग किट्स , यंग नेशन और भी कई नाम बताए थे लेकिन  आखिर में Bangton Boys को ही फाइनल किया गया(BTS Facts In Hindi).

#26 BTS के मेंबर को मल्टी टैलेंटेड क्यों कहते है?

आपको ये तो पता ही होगा सभी सिंगर केवल सिंगिंग ही करते है लेकिन क्या आपको ये पता है BTS बैंड के सभी मेंबर मल्टी टैलेंटेड है। वो सभी अपने गानों की खुद ही लिरिक्स लिखते और खुद ही सिंगिंग करके खुद ही कोरियोग्राफी भी करते है।

#27 BTS अबतक का एकमात्र ऐसा बैंड है जिसकी दूसरी एल्बम Billboard टॉप 200 की लिस्ट में नंबर पहले पर था।

#28 BTS की सफलता का राज क्या है?

BTS को जब सफलता मिली तब दुनिया ने उनको जाना है लेकिन इनकी सफलता के पीछे काफी मेहनत है जो किसी को नहीं पता है। ग्रुप मेम्बर्स के सभी मेंबर्स को पहले ट्रैनिंग के दौरान काफी सख्ती से डाइइट को फॉलो करना पड़ता था।

#29 BTS के मेंबर्स को High Calorie वाला खाना खाना मना था।

दोस्तो क्या आपको पता है BTS बैंड के सभी मेंबर्स को High Calorie फूड खाना मना था। RM ने एक Interview में बताया की एक बार वो और V रोड पर छुपकर आइसक्रीम खा रहे थे तभी उन्हे 1 ब्लैक कार अपनी तरफ आती दिखी तब उन्हे लगा की ये ब्लैक कार कंपनी के स्टाफ की है। और इन्होंने हमे आइस-क्रीम खाते हुए देख लिया तो बहुत दिक्कत हो जाएगा और डर के चलते इन्होंने आइस-क्रीम को अपने पॉकेट में ही छुपा लिया और अपने कपड़ों को खराब कर लिया, बाद में पता चला की वो कार कंपनी के स्टाफ की ही थी। लेकिन उन्होंने आइस-क्रीम खाते हुए उनको नोटिस नहीं किया। इसके अलावा इन्हे कभी-कभी ट्रैनिंग के दौरान 3 घंटे ही सोने को मिलता था तो ये होता है, सक्सेस के पीछे का संघर्ष।

यह भी पढ़े :- दुनिया का सबसे पुराना जिंदा जीव कोन है

दोस्तो आपको BTS के फैक्ट्स (BTS Facts In Hindi) के बारे में जानकर कैसा लगा मुझे कॉमेंट सेक्शन जरूर बताएगा और ऐसे ही Interesting Information के लिए हमारी साइट The Hindi Fact के Notification Bell पर किल्क कर लें ताकि आपको हमारे नये Fact का सबसे पहले Update मिल जाए। और आपका कुछ भी सवाल हो मुझे कॉमेंट करो उसका उत्तर आपको जरूर मिलेगा।


WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

2 thoughts on “BTS Facts In Hindi | 30 Unknown Facts About BTS In Hindi”

Leave a Comment

error: Content is protected !!