जब भी हम वफादार और समझदार जानवर की बात करते है तो उसमे सबसे पहले कुत्तों का नाम लिया जाता है। वैसे तो इसके बारे में लोग बहुत सी बाते जानते है लेकिन आज के आर्टिकल में हम जो आपको बताएंगे वो शायद ही आपको पता हो, बहुत से Pet Lovers इस बात को नहीं जानते है।
Why dogs stick out tongue: कुत्ते के बारे में जानने को बहुत सी चीज है जिनमे से आपको कुछ तो मालूम ही होगी लेकिन आपको यह पता है कि कुत्ता अपनी जीभ बाहर क्यों किए रखता है? इसका जवाब आपको भी पता है तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है आज हम आपको बताते है वो ऐसे क्यों करता है? आपने देखा होगा होगा की लगभग गर्मियों के दौरान ही कुत्तों को जीभ बाहर रहती है। दरअसल इस सवाल का जवाब देने से पहले हमे इसकी शारीरिक संरचना को समझने की जरूरत पड़ेगी।
शारीरिक बनावट बड़ी वजह
कुत्ता स्तनधारी प्राणी है जिसका खून गर्म होता है। दरअसल जब इन जीवो ज्यादा गर्मी महसूस होती है तो इनके में उपस्थित पसीने की ग्रंथियां पसीना पैदा करती है। पसीना आने के बाद में वाष्पीकरण की प्रकिया होती है जिसके बाद शरीर ठंडक महसूस करता है।
ठीक इस प्रकार आपको कुत्ते में पसीने की ग्रंथियां देखने को मिल जायेगी। जो पंजो के नीचे मौजूद होती हैं। लेकिन उनके पंजे छोटे होने के कारण उनके शरीर की गर्मीं कम करने के लिए पंजो से निकलने वाला पसीना पर्याप्त नहीं होता। इसलिए कुत्ते अपनी जीभ को बाहर निकालकर वाष्पीकरण की क्रिया करते हैं ताकि उन्हें कुछ ठंडक महसूस हो सके।
एक्सपर्ट का क्या कहना है?
डॉक्टरों का इस सवाल को लेकर कहना है की कुत्ते थर्मोरेग्यूलेशन (Thermoregulation) प्रॉसेस के कारण अपनी जीभ बाहर निकालते रहते हैं। दरअसल थर्मोरेग्यूलेशन (Thermoregulation) वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा जीव अपने आंतरिक शरीर के तापमान को बनाए रखते हैं। इससे उनके शरीर में होने वाली उर्जा के प्रवाह का बैलेंस बना रहता है।
इसलिए वो गर्मियों के सीजन में खासकर अपनी जीभ बाहर निकाले रहते हैं। वहीं वेटरनरी डॉक्टरों का कहना है कि पसीना कम आने के कारण कुत्ते गर्मियों मे नाली या पानी मे लेटे रहते हैं जिसे उनके बाल गीले हो जाते है और उनके शरीर से वाष्पोत्सर्जन (Vaporization) की क्रिया तेज हो जाती है। इस तरह उनके शरीर का तापमान नियंत्रण रहता है।
यह भी पढ़े: टायरों पर रबर के छोटे बाल क्यों होते हैं
जानवरो से जुड़े 10 गजब के तथ्य
यह था कुत्ते के जीभ निकालने के पीछे का कारण। अगर आप यह जानकर अच्छा लगा है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के पास शेयर करे और ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी साइट का नोटिफिकेशन चालू कर ले।
धन्यवाद।
Homepage | Click Here |
1 thought on “कुत्ते जीभ निकालकर क्यों हाफ़ते है? जानिए इसके पीछे का लॉजिक”