Most Centuries In IPL History: आईपीएल का आयोजन 2008 से ही किया जा रहा है और हर सीजन में एक से बढ़कर एक परदर्शन देखने को मिले। खासकर आईपीएल में लगने वाली सेंचुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन करती है। आईपीएल इतिहास में 2008 से 2021 तक अब तक 66 सेंचुरी लग चुकी है। दोस्तो क्या आप जानते है आईपीएल के इतिहास में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाया है और आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में कोन कोन से खिलाड़ी शामिल है चलिए आज के इस आर्टिकल में हम इसी पर बात करते और आईपीएल इतिहास से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते है।
Table of Contents
IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी लिस्ट 2022 (Most Centuries In IPL History)
Position | Players | Matches | Runs | 100s |
1. | Chris Gayle | 142 | 4965 | 6 |
2. | Virat Kohli | 207 | 6283 | 5 |
3. | David Warner | 150 | 5449 | 4 |
4. | Shane Watson | 145 | 3874 | 4 |
5. | Sanju Samson | 121 | 3068 | 3 |
6. | Shikhar Dhawan | 192 | 5784 | 2 |
7. | AB De Villiers | 184 | 5162 | 2 |
8. | Ajinkya Rahane | 151 | 3941 | 2 |
9. | KL Rahul | 94 | 3273 | 2 |
10. | Brendon McCullum | 109 | 2880 | 2 |
1. क्रिस गेल(Chris Gayle)

फीलाल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है क्रिस गेल ने आईपीएल में 6 शतक जड़े है। क्रिस गेल ने पहला शतक 2011 में केकेआर के खिलाफ लगाया था। गेल का दूसरा शतक भी 2011 में ही आया था। इस बार सामने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम थी। गेल के बल्ले से तीसरा शतक दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आया था। 2012 आईपीएल में गेल का चौथा आईपीएल शतक पुणे वारियर्स के खिलाफ आया।
2013 आईपीएल में तब गेल ने 66 गेंदों में 175 रन बनाए थे। यह आज भी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। इस मैच में गेल ने 30 गेंदों में शतक जड़ते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जड़ दी थी। आईपीएल में गेल के बल्ले से पांचवा शतक 2015 में पंजाब के खिलाफ आया था वही गेल का छठा शतक 2018 आईपीएल में हैदराबाद के खिलाफ देखने को मिला था(Most Centuries In IPL History).
2. विराट कोहली(Virat Kohli)

विराट कोहली अब तक आईपीएल में एक दो नहीं बल्कि पांच शतक जड़ चुके है। विराट कोहली का पहला शतक 2016 आईपीएल में गुजरात लायंस के खिलाफ लगाया था। विराट कोहली के अगले तीन शतक 2016 में ही देखने को मिले थे। 2016 आईपीएल में चार शतक जड़ने के बाद विराट कोहली का पांचवा शतक 2019 में केकेआर के खिलाफ आया था।
तब कोहली ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए थे। 2019 के बाद से ही विराट कोहली के बल्ले से आईपीएल में शतक नही आया है। अगर वो दो शतक और जड़ देते है तो वो निश्चित तौर पर वो आईपीएल के सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे।
यह भी पढ़े : IPL में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए है(2008-2022)
3. डेविड वार्नर(David Warner)

IPL के बड़े खिलाड़ियों में से गिने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी आईपीएल में 4 शतक जड़े है। डेविड वार्नर के ये शतक आईपीएल में कुल 143 मैचों में आए है। वार्नर ने अपना पहला आईपीएल शतक 2010 आईपीएल में दिल्ली कैप्टिलस की ओर से खेलते हुए कोलकाता के खिलाफ बनाया था।
तब वार्नर ने 107 रन बनाए थे वार्नर ने एक शतक 2012 आईपीएल में भी लगाया था। वार्नर का बेस्ट स्कोर 126 रन का है जो उन्होंने हैदराबाद की ओर से खेले हुए केकेआर के खिलाफ 2017 आईपीएल में बनाया था। वार्नर का चौथा शतक 2019 आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ लगाया था तो वार्नर ने 100 रन बनाए थे।
4. शेन वॉटसन(Shane Watson)

IPL में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर चार पर शेन वॉटसन है। शेन वॉटसन ने आईपीएल में सिर्फ 145 मैच खेले है। जिसमे 141 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए चार शतक जड़े है। आईपीएल इतिहास में शेन वॉटसन का बेस्ट स्कोर 117 रन का है। उन्होंने यह स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 2018 आईपीएल में हैदराबाद के खिलाफ बनाया था।
5. संजू सैमसन(Sanju Samson)

सबसे टैलेंटेड खिलाड़ी कहे जाने वाले संजू सैमसन अब तक आईपीएल में 121 मैच खेल चुके है जिसमे 117 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने उनके बल्ले तीन शतक निकल चुके है। संजू सैमसन ने पहला शतक 2017 आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपर जिएंट्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल के खिलाफ बनाया था(Most Centuries In IPL History).
यह भी पढ़े : IPL 2022: Captains of All 10 Franchises In Hindi
तब सैमसन ने अपने बल्ले से 63 गेंदों में आठ चौके और 5 छक्के की मदद से 102 रन बनाए थे। आईपीएल शतक 2019 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ बनाया था। तब सैमसन ने 55 गेंदों में 102 रन बनाए थे। संजू सैमसन का तीसरा शतक 2021 आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ आया था तब सैमसन ने 63 गेंदों में 119 रन बनाए थे।
6. शिखर धवन(Shikhar Dhawan)

आईपीएल में बड़े खिलाड़ियों में गिने जाने वाले शिखर धवन अब तक 193 आईपीएल मैच खेल चुके है। इस दौरान शिखर धवन के बल्ले से 2 शतकीय पारी निकली है। कमाल की बात तो ये है शिखर धवन के ये दोनो शतक लगातार दो मैचों में आया था। आईपीएल इतिहास में लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाले शिखर धवन अब तक के एकमात्र खिलाड़ी है। 2020 आईपीएल में पहले शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी। और अगले ही मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 61 गेंदों में 106 रन की पारी खेली थी।
7. एबी डिविलियर्स(AB De Villiers)

इस लिस्ट में आईपीएल के सुपरस्टार रहे एबी डिविलियर्स नंबर सात पर आते है। डीविलियर्स ने आईपीएल में कुल 169 मैच खेले जिसमे 157 में इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक जड़े। डिविलियर्स ने एक शतक गुजरात लायंस के खिलाफ लगाया था। तब उनके बल्ले से 129 रन आए थे वही डीविलियर्स का दूसरा मुंबई के खिलाफ आया था तब उनके बल्ले से सिर्फ 133 रन आए थे।
8. अजिंक्या रहाणे(Ajinkya Rahane)

अजिंक्या रहाणे अब तक आईपीएल में 152 मैच खेले है। जिसमे 142 मैचों की बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2 सेंचुरी जड़ी है। अजिंक्या रहाणे ने आईपीएल में अपना पहला शतक राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 2012 मे आरसीबी के खिलाफ बनाया था। तब उनके बल्ले से 60 गेंदों में 103 रन आए थे। वही रहाणे का दूसरा शतक सात साल के बाद 2019 आईपीएल में दिल्ली कैपीटल्स के खिलाफ देखने को मिला था तब रहाणे ने 58 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की थी(Most Centuries In IPL History).
9. केएल राहुल(KL Rahul)

वर्तमान में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज में से एक KL Rahul के नाम भी आईपीएल में 2 सेंचुरी दर्ज है। केएल राहुल कुल 94 मैचों में अभी तक खेल चुके है। जिसमे उन्होंने 85 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक जड़े है। केएल राहुल ने शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2019 में आईपीएल में लगाया था।
तब राहुल ने 64 गेंदों ने 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए थे। हालांकि इसके बावजूद ये मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 3 विकेट से हार गई थी। केएल राहुल के बल्ले से दुसरी सेंचुरी 2020 के आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ लगाई थी। तब राहुल ने सिर्फ 69 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 132 रन ठोक दिया थे।
यह भी पढ़े : ये 5 बड़े खिलाड़ी इस बार नहीं खेल रहे आईपीएल, फैन्स करेंगे सबसे ज्यादा मिस
10. ब्रैंडन मैककुलम(Brendon McCullum)

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट की में नंबर 10 पर है Brendon McCullum. ब्रैंडन मैककुलम ने आईपीएल में लगभग 109 मैच खेले। जिसमे उनके बल्ले से 2 सेंचुरी निकली। आईपीएल इतिहास की पहली सेंचुरी Brendon McCullum ने आईपीएल के इतिहास के पहले ही मैच में जड़ दिया था।
मैककुलम ने तब आरसीबी के खिलाफ केकेआर से खेलते हुए 158 रन बनाए थे। मैककुलम ने अपनी दिशरी सेंचुरी 2015 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए सनराइज हैदराबाद के खिलाफ लगाया था तब मैककुलम ने 56 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। ब्रैंडन मैककुलम के अलावा 8 और प्लेयर ने आईपीएल में 2 शतक लगाए है।
दोस्तो इनमे से आपकी फेवरेट इनिंग कौनसी है कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएगा और कॉमेंट बॉक्स में अपनी मन पसंद आईपीएल टीम का नाम भी लिखें और ऐसी ही अपडेट के लिए शेयर एंड फॉलो करना ना भूले।
धन्यवाद।
3 thoughts on “Top 10 Players With Most Centuries In IPL History In Hindi”