TOP 3 Richest Indian Cricketers: अगर हम आपसे एक सवाल पूछें कि टीम इंडिया के इस वक्त के तीन सबसे रहीस क्रिकेटर कौन हैं? कितनी उनकी नेटवर्थ है? कैसे उनके आलीशान घर हैं, बंगले हैं, कहां हैं, कितनी कीमत है, बंगले में क्या क्या स्पेशियलिटी है, कौन कौन सी कार का उनके पास कलेक्शन है तो आप क्या कहेंगे? आप कहेंगे थोड़ा बहुत तो हमें पता है। ज्यादा नहीं पता। तो चलिए हम इसका जवाब आज के इस आर्टिकल में देते है।
टीम इंडिया की जो मौजूदा टीम है उसके तीन सबसे रईस क्रिकेटर्स की पूरी कहानी। आपको समझाते है कि कहां से कितना पैसा कमाते हैं, कितनी इनकी नेटवर्थ है, कार कलेक्शन क्या है, घर और जायदाद क्या कुछ है? कितनी संपत्ति है? एक एक करके हम आपको तीन कहानी बताएंगे।
Table of Contents
TOP 3 Richest Indian Cricketers
Hardik Pandya Success Story in Hindi
इसमें शुरुआत करते हैं नंबर तीन से कि टीम इंडिया की मौजूदा टीम के नंबर तीन अमीर खिलाड़ी कौन हैं तो नाम है हार्दिक पांड्या। हार्दिक पांड्या इस वक्त मौजूदा टीम इंडिया के तीसरे सबसे रईस खिलाड़ी हैं। कुछ सालों पहले तक एक वक्त मैगी खाते थे वह आप सभी को पता ही है। बहुत उनकी इंस्पिरेशनल कहानी भी है कि दोनों भाई कैसे एक वक्त खाना खाते थे। कई दिनों तक भूखे भी रहते थे। कई बार तो सिर्फ मैगी खाकर गुजारा करते थे, क्योंकि खाना खाने का पैसा नहीं था।
बैट खरीदने का पैसा नहीं था। तब कभी इरफान ने उनकी मदद की, कभी किसी ने मदद की। तब जाकर धीमे धीमे वह आईपीएल में आए, नाम कमाया। टीम इंडिया में आए और आज लगभग लगभग 100 करोड़ के मालिक हो गए हैं हार्दिक पांड्या जो 1 करोड़ को भी तरसते थे कभी वो आज लगभग लगभग 100 करोड़ के मालिक हैं। इस वजह से वो नंबर तीन पर हैं।
Hardik Pandya Net Worth
हाल ही में जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक हार्दिक पांड्या के पास करीब 11 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग लगभग ₹92 करोड़ की संपत्ति है, उससे ज्यादा की संपत्तियां नहीं। लगभग एक तरीके से 100 करोड़ रुपये की उनकी संपत्ति हो चुकी है। हार्दिक कई ब्रांड्स के विज्ञापन करते हैं। इनके जरिए भी उनकी बंपर कमाई होती है।
हार्दिक को हर वनडे मैच खेलने के लिए ₹20 लाख, टेस्ट मैच खेलने के लिए ₹30 लाख और टी ट्वेंटी मैच खेलने के लिए ₹15 लाख मिलते हैं। इससे भी बहुत मोटी कमाई होती है। इसके अलावा आईपीएल के जरिए भी वो करोड़ों कमाते हैं। कभी 12 करोड़, कभी 13 करोड़, कभी 15 करोड़। तो इस तरीके से हर साल कभी 15 करोड़, कभी 13 करोड़, कभी 12 करोड़। इस तरीके से भी उन्होंने बहुत पैसा कमाया है।
Hardik Pandya House
हार्दिक के पास अगर घर की बात करें तो गुजरात में वडोदरा के पॉश इलाके में लगभग 6000 वर्ग फीट का एक आलीशान घर है। स्विमिंग पूल से लेकर जिम से लेकर सारी चीजें, सुख सुविधाएं इस आलीशान घर में मौजूद हैं और इसी वजह से इस घर की कीमत लगभग ₹4 करोड़ बताई जाती है।
Hardik Pandya Car Collection
इसके अलावा हार्दिक पांड्या के पास रॉल्स रॉयस, लैम्बॉर्गिनी हुराकेन, ऑडी सिक्स, रेंज रोवर, वोग, जीप कंपास, मर्सिडीज, जी वैगन, पोर्शे जैसी महंगी कारें भी हैं और शौकीन हैं। बहुत महंगी महंगी घड़ियां भी पहनते हैं। महंगे महंगे ग्लासेस पहनते हैं, बहुत शौकीन हैं और अपनी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। और अभी जो मौजूदा टीम इंडिया है ना उसमें नंबर तीन के ये सबसे अमीर खिलाड़ी हैं।
अब नंबर तीन के बाद बारी आती है नंबर 2 की तो हमें लगता है अब तक तो आपको आइडिया लग ही गया होगा नंबर दो पर टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा। जी हां, रोहित शर्मा कैसे नंबर दो पर हैं, कितनी उनकी कमाई है और क्या क्या उनके पास है वो भी हम आपको बताते हैं।
Rohit Sharma Net Worth
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा करीब ₹214 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। यानी कि हार्दिक के पास लगभग 100 करोड़ है तो उसका डबल रोहित के पास है। 214 करोड की संपत्ति के मालिक हैं। रोहित शर्मा को सालाना बीसीसीआई से खेलने के लिए ₹7 करोड़ मिलते हैं क्योंकि वह सबसे ऊपर के ग्रेड में आते हैं।
Rohit Sharma House & Car Collection
रोहित शर्मा को कई ब्रांड भी इंडोर्स करते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा के पास मुंबई में एक अपार्टमेंट भी है, जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन ₹30 करोड़ बताई जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं रोहित के पास लैंबॉर्गिनी रोज, मर्सिडीज बेंज, जीएलएस फोर हंड्रेड डी, बीएमडब्लू एक्स थ्री, बीएमडब्लू एम फाइव फॉर्मूला वन एडिशन है ना वो और साथ ही साथ ऑडी एस 1.02 जैसी महंगी और लग्जरी कार भी हैं। रोहित कई सारी रोहित की कंपनियां भी खड़ी हो चुकी हैं जिसमें उन्होंने इन्वेस्ट किया हुआ है।
वो खुद रोहित की कंपनी हैं और अच्छा बिजनेस करती हैं। तो इन सबको ओवर ऑल मिलाकर और साथ ही साथ आईपीएल भी इतने सालों से खेल रहे हैं। सोचिए 2008 से वो आईपीएल खेले चले आ रहे हैं। तब से लेकर आज तक हर साल कभी 10 करोड़, कभी 12 करोड़, कभी 15 करोड़ तरीका उनको मिलता रहता है तो बहुत पैसा उन्होंने इससे भी कमाया हुआ है। इसलिए उनकी जो संपत्ति है ना कुल मिलाकर वो 200 करोड़ से भी ज्यादा की है और इस वजह से वो नंबर दो पर और फिर नंबर दो के बाद बारी आती है नंबर 1 की।
Virat Kohli Net Worth
नंबर एक पर हैं क्रिकेट के किंग विराट कोहली और किंग विराट कोहली पैसे के मामले में भी किंग हैं और उनके आसपास मौजूदा कोई भी क्रिकेटर नहीं है। रोहित शर्मा कप्तान होते हुए भी कोहली की संपत्ति के आसपास भी नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की नेटवर्थ ₹1,053 करोड़ से ज्यादा है। और ये जो नेटवर्थ है ना वह 2015 में लगभग ₹280 करोड़ के आसपास थी। लेकिन बीते नौ सालों में कोहली की नेटवर्थ में लगभग 400 गुना का इजाफा हुआ है।
Virat Kohli की सालाना इनकम कितनी है?
बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में प्लस ग्रेड प्लेयर के चलते हर साल 7 करोड़ की सैलरी मिलती है। कॉमर्शियल ऐड से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। आरसीबी की तरफ से खेलने के हर साल ₹15 करोड़ लेते हैं। सालाना इनकम करीब ₹145 करोड़ से ज्यादा है। वहीं अगर उनकी पत्नी की नेटवर्थ मिला लें तो विराट और अनुष्का दोनों की नेटवर्थ लगभग ₹1,359 करोड़ यानी कि 1400 करोड़ के आसपास है।
Virat Kohli House(TOP 3 Richest Indian Cricketers)
मुंबई के वर्ली में सी फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत उनकी लगभग 34 करोड़ है। 7,700 स्क्वायर फीट में फैला यह अपार्टमेंट बहुत आलीशान है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी उनके पास डीएलएफ फेज वन में बहुत महंगा बंगला है, जिसकी कीमत ₹80 करोड़ है। वहीं मुंबई के अलीबाग में आठ एकड़ में फैला आलीशान विला भी है, जिसकी कीमत 20 करोड़ बताई जाती है।
Virat Kohli Car Collection
कोहली को भी महंगी कारों से खास प्यार है। विराट के पास सुपर लग्जीरियस बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार है जिसकी कीमत 4 करोड़ से ज्यादा है। वहीं 3 करोड़ की ऑडी लिमिटेड एडिशन आर एलएमएस भी उनके पास है। इसके अलावा ऑडी एल डब्ल्यू ट्वेल्व क्वाट्रो बेंटले फ्लाइंग स्पर भी उनके पास है और भी बहुत सारी महंगी कारों का कलेक्शन विराट कोहली के पास है और इस वजह से उनकी कमाई जो है ना, बहुत ज्यादा है।
क्योंकि बहुत सारे ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। बहुत महंगे महंगे ब्रांड करोड़ों उनको देते हैं कि हमारे ब्रैंड का एडवरटाइजमेंट कर दीजिए। इस वजह से विराट कोहली के आसपास कोई भी नहीं। बहुत ज्यादा ब्रैंड वैल्यू है विराट कोहली की। ये हैं टीम इंडिया के अभी मौजूदा टॉप तीन रईस खिलाड़ी(TOP 3 Richest Indian Cricketers).
यह भी पढ़े:
- Team India के 3 सबसे अमीर क्रिकेटर | TOP 3 Richest Indian Cricketers
- Top 10 Players With Most Centuries In IPL History In Hindi
- IPL 2025 Schedule: कब, कहां होंगे मुकाबले, Date, Venue, Team, कहां नहीं होंगे मैच?